अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची
From Wikipedia, the free encyclopedia
नोबेल मेमोरियल प्राइज़ इन इकॉनोमिक्स साइंसेज अथवा अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार अल्फ़्रेड नोबेल की याद में दिया जाने वाला एक पुरस्कार है जिसको स्वीडिश नेशनल बैंक ने वित्तपोषित किया और अर्थशास्त्र में शोध के लिए रोयल स्वीडिश साइंस एकेडमी द्वारा दिया जाता है।[1] पहला पुरस्कार वर्ष 1969 में रैगनर फ्रिश और जन टिनबरगेन को दिया गया।[2] प्रत्येक विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा और मुद्रा के रूप में मिलता है। मिलने वाली मुद्रा की राशी प्रतिवर्ष बदलती है।[3] वर्ष 1969 में, फ्रिश और टिनबरगेन को संयुक्त रूप से 375000 स्वीडिश क्रोना दिया गया जो दिसम्बर 2007 के 2871041 क्रोना के तुल्य है। पुरस्कार प्रतिवर्ष नोबेल की पुण्यतिथि पर 10 दिसम्बर को एक कार्यक्रम में स्टॉकहोम में दिया जाता है।[4]