खेचेयोपलरी झील
From Wikipedia, the free encyclopedia
खेचेयोपलरी झील (Khecheopalri Lake), जिसका मूल नाम खा-चोत-पलरी (Kha-Chot-Palri, अर्थात् पद्मसम्भव का स्वर्ग) था, भारत के सिक्किम राज्य के पश्चिम सिक्किम ज़िले के खेचेयोपलरी गाँव के समीप स्थित एक पवित्र झील है। यह ग्यालशिंग के समीप, पेल्लिंग से 34 किमी पश्चिमोत्तर में और राज्य की राजधानी, गंगतोक, से 147 किमी दूर है।[1][2] धार्मिक मान्यता है कि इस झील पर एक भी पत्ता गिरे तो आसपास के पक्षी उसे तुरंत निकाल देते हैं।
सामान्य तथ्य खेचेयोपलरी झील, स्थान ...
खेचेयोपलरी झील | |
---|---|
Khecheopalri Lake | |
स्थान | सिक्किम |
निर्देशांक | 27.3500°N 88.1886°E / 27.3500; 88.1886 |
झील प्रकार | पवित्र |
मुख्य अन्तर्वाह | दो स्थाई और पाँच ऋतुनिर्भर जलधाराएँ |
मुख्य बहिर्वाह | एक निकासी जलधारा |
जलसम्भर | 12 कि॰मी2 (130,000,000 वर्ग फुट) |
द्रोणी देश | भारत |
सतही क्षेत्रफल | 3.79 हेक्टेयर (9.4 एकड़) |
औसत गहराई | 7.2 मी॰ (24 फीट) |
अधिकतम गहराई | 11.2 मी॰ (37 फीट) |
जल आयतन | 272,880 घन मीटर (9,637,000 घन फुट) |
सतही ऊँचाई | 1,700 मी॰ (5,600 फीट) |
द्वीप | कोई नहीं |
बस्तियाँ | खेचेयोपलरी ग्राम, युकसोम और ग्यालशिंग |
बंद करें