चारबाग रेलवे स्टेशन
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में एक रेलवे स्टेशन / From Wikipedia, the free encyclopedia
यह लेख रेलवे स्टेशन के बारे में है। अन्य प्रयोगों के लिए, चारबाग रेलवे स्टेशन (बहुविकल्पी) देखें।
लखनऊ रेलवे स्टेशन (उर्दू: چارباغ ریلوے سٹیشن) लखनऊ का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। चारबाग में स्थित होने के कारण इसे चारबाग स्टेशन भी कहते हैं। यह १९१४ में बनकर तैयार हुआ था और इसके स्थापत्य में राजस्थानी भवन निर्माण शैली की झलक देखी जा सकती है।[1]
सामान्य तथ्य चारबाग रेलवे स्टेशनरेल, स्टेशन आंकड़े ...
चारबाग रेलवे स्टेशन रेल | |
---|---|
चारबाग रेलवे स्टेशन, राजस्थानी शैली में बना | |
स्टेशन आंकड़े | |
पता | लखनऊ , उत्तर प्रदेश |
लाइनें | ब्रॉड गेज, मीटर गेज |
संरचना प्रकार | रेलवे स्टेशन |
प्लेटफार्म | ११ |
वाहन-स्थल | उपलब्ध |
अन्य जानकारियां | |
विद्युतीकृत | Yes |
स्टेशन कूट | LKO |
किराया ज़ोन | उत्तर रेलवे |
बंद करें
चारबाग स्टेशन के अतिरिक्त लखनऊ जिले में कई अन्य स्टेशन भी हैं:-
- २ किलोमीटर दूर ऐशबाग रेलवे स्टेशन,
- ५ किलोमीटर पर लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन,
- ७ किलोमीटर पर आलमनगर रेलवे स्टेशन,
- ११ किलोमीटर पर बादशाहनगर रेलवे स्टेशन तथा
- अमौसी रेलवे स्टेशन हैं।
इसके अतिरिक्त मल्हौर में १३ कि.मी, गोमती नगर में १५ कि.मी, काकोरी १५ कि.मी, मोहनलालगंज १९ कि.मी, हरौनी २५ कि.मी, मलीहाबाद २६ कि.मी, सफेदाबाद २६ कि.मी, निगोहाँ ३५ कि.मी, बाराबंकी जंक्शन ३५ कि.मी, अजगैन ४२ कि.मी, बछरावां ४८ कि.मी, संडीला ५३ कि.मी, उन्नाव जंक्शन ५९ कि.मी तथा बीघापुर ६४ कि.मी पर स्थित हैं। इस प्रकार रेल यातायात लखनऊ को अनेक छोटे छोटे गाँवों और कस्बों से जोड़ता है।