मोगरा
From Wikipedia, the free encyclopedia
मोगरा (वानस्पतिक नाम : Jasminum sambac) एक फूल देने वाला पौधा है। जो दक्षिण एशिया तथा दक्षिण-पूर्व एशिया का देशज है। यह फिलिपिंस का राष्ट्रीय पुष्प है। इसे संस्कृत में 'मालती' तथा 'मल्लिका' कहते हैं। मोगरा एक भारतीय पुष्प है। मोगरे का लैटिन नाम जेसमिनम सेमलेक है। मोगरे का फूल बहुत सुगन्धित होता है। मोगरा के फूल से सुगन्धित फूलों की माला और गजरे तैयार किये व पहने जाते हैं। इस मनमोहक पुष्प की सुगंध से लोग आकर्षित हो जाते हैं। रंग
मोगरा jasmine | |
---|---|
Jasminum sambac | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | Plantae |
अश्रेणीत: | Angiosperms |
अश्रेणीत: | Eudicots |
अश्रेणीत: | Asterids |
गण: | Lamiales |
कुल: | Oleaceae |
वंश समूह: | Jasmineae |
वंश: | Jasminum L. (1753) |
प्रकार जाति | |
Jasminum officinale L. | |
Species | |
More than 200 species, see List of Jasminum species Sources: ING,[1] CPN,[2] UniProt[3] |
मोगरे के फूल का रंग सफ़ेद रंग का होता हैं। स्वभाव
मोगरा के फूलों की प्रकृति गर्म होती हैं।[1] मोगरे का विवरण
दिल्ली सहित अजमेर, जयपुर, कोटा, बीकानेर आदि में टोंक के मोगरे के फूल व मालाएँ पसंद की जाती है। मोगरे के फ़ायदे
मोगरा का इत्र कान के दर्द में भी प्रयोग किया जाता हैं। मोगरा कोढ़, मुँह और आँखों के रोगों में लाभ देता हैं। सलाह है कि प्रयोग करने से पहले किसी वैद्य से परामर्श कर लें।