रुबिक घन
From Wikipedia, the free encyclopedia
रुबिक घन अथवा रुबिक्स क्यूब (हंगेरियाई: Rubik-kocka रूबिक-कोका) हंगरियाई स्थापत्य कला के शिल्पी और प्रोफेसर एरनो रुबिक द्वारा १९७४ में अन्वेषित त्रिविमिय संयोजी पहेली है।[1][2] इसका मूल नाम मैजिक क्यूब (अर्थात जादूई घन) दिया गया था (हंगेरियाई में bűvös kocka)।[3] इस पहेली के मुद्राधिकार १९८० में आइडियल टॉय कम्पनी को विक्रय किये जाने थे।[4] यह विक्रय विक्रय व्यवसायी तिबोर लैज़ी और सेवन टाउन्स के संस्थापक टॉम क्रेमर के साथ होना था।[5] उसी वर्ष इसने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ जर्मन खेल का पुरस्कार जीता। जनवरी २००९ तक विश्वभर में ३५ करोड़ घन विक्रय हो चुके हैं[6][7] जिसने इसे विश्व का सर्वाधिक विक्रय होने वाला प्रहेलिका खेल बना दिया।[8][9] इसे व्यापक रूप से विश्व का सर्वाधिक विक्रय होने वाला खिलौना माना जाता है।[10]
सामान्य तथ्य रुबिक घन, अन्य नाम ...
रुबिक घन | |
---|---|
अन्य नाम | जादूई घन |
प्रकार | संयोजी प्रहेलिका |
खोजकर्ता | एरनो रुबिक |
कंपनी | रुबिक्स ब्रांड लिमिटेड |
देश | हंगरी |
उपलब्धता | १९७७ (हंगरियाई जादूई घन के रूप में); १९८० (विश्वभर में रुबिक घन के रूप में)–वर्तमान |
औपचारिक जालस्थल |
बंद करें