एंड्रॉइड (प्रचालन तंत्र)
Google द्वारा मोबाइल डिवाइसों के लिए निर्मित मुक्त-स्रोत ऑपरेटिंग सिस्टम / From Wikipedia, the free encyclopedia
एन्ड्रॉयड महेद्र द्वारा विकसित एक मुक्त स्रोत (ओपन सोर्स) मोबाइल प्रचालन तन्त्र है जो लिनक्स पर आधारित है। एन्ड्रॉयड का विकास मुख्य रूप से स्पर्श पटल (टच स्क्रीन) मोबाइल के लिये किया गया था जिसे प्रायः स्मार्टफोन भी कहा जाता है, किन्तु इसका प्रयोग टेबलेट कंप्यूटर भी किया जाता है और अब कार, टीवी, कलाई घड़ियों, नेटबुक, गेमिंग कन्सोल, डिजिटल कैमरा, आदि में भी एन्ड्रॉयड (ओएस) का उपयोग हो रहा है। इस प्रचालन तन्त्र में सब कुछ स्पर्श आधारित है जैसे वर्चुअल की–बोर्ड, स्वाइपिंग, टैपिंग, पिंचिंग इत्यादि जो दैनिक प्रयोग की भंगिमाओं से काफ़ी मिलते जुलते हैं। इसमें में मोबाइल गेम, कैमरा आदि अनेक सुविधाएँ उपलब्ध हैं जिनके कारण एन्ड्रॉयड वर्तमान समय में सर्वाधिक उपयोग होने वाला प्रचालन तन्त्र बन गया है। एन्ड्रॉयड तन्त्र के सोर्स कोड को गूगल ने मुक्त स्रोत लाइसेन्स के अन्तर्गत रिलीज़ किया था किन्तु अधिकांश एन्ड्रॉयड आधारित युक्तियाँ(डिवाइसेज़) निःशुल्क, मुक्त एवं स्वामित्व सॉफ़्टवेयर सामग्री के संयोजन में आती हैं। एन्ड्रॉयड अधिकतर फोन, टी वी आदि में इस्तेमाल होता है। एन्ड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन गूगल पिक्सल्स में आने लगा है।
| |
विकासक | गूगल, ओपन हैण्डसेट एलायंस |
---|---|
कार्यकारी स्थिति | वर्तमान |
स्रोत प्रतिरूप | मुक्त स्रोत (ओपन सोर्स) सॉफ्टवेयर |
प्रारम्भिक रिलीज़ | सितम्बर 23, 2008 (2008-09-23)[1] |
नवीनतम स्थिर संस्करण | एन्ड्रॉयड 13 / 15 अगस्त 2022; 21 महीने पूर्व (2022-08-15) |
प्लेटफॉर्म | एआरएम, एमआइपीएस, पावर आर्किटेक्चर, एक्स८६ |
कर्नेल का प्रकार | मोनोलिथिक (लिनक्स) |
लाइसेंस | अपाचे लाइसेंस २.० तथा जीएनयू पब्लिक लाइसेंसवी२[2] |
आधिकारिक जालस्थल | android.com |