शंघाई
From Wikipedia, the free encyclopedia
शंघाई (चीनी: 上海; पिनयिन: Shànghǎi; [ʂâŋ.xài] (सहायता·info)) चीनी जनवादी गणराज्य का सबसे बड़ा नगर है। यह देश के पूर्वी भाग में यांग्त्ज़े नदी के डेल्टा पर स्थित है। यह अर्थव्यवस्था और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से चीन का सबसे बड़ा नगर है। यह देश की चार नगरपालिकाओं में से एक है और उसी स्तर पर है जिसपर कि चीन का कोई अन्य प्रान्त।
संक्षिप्तीकरण: 沪 या 申 (पिनयिन: Hu या Shen) | |
नामोत्पत्ति | 上 शाङ - ऊपर 海 हाय - समुद्र |
प्रशासन प्रकार | नगरपालिका |
राजधानी | शंघाई |
महापौर | हान झेंग |
क्षेत्रफल | ६,३४०.५ किमी² (३१वां) |
जनसंख्या (२००६) - घनत्व |
१,८१,०१,७२५ (आधिकारिक) (२५वां) १६,९५८/किमी² (१ला) |
जीएनपी (२००४) - प्रति व्यक्ति |
७४५ सीएनवाई (७वां) ४२,८०० सीएनवाई (१ला) |
आईएसओ ३१६६-२ | सीएन-३१ |
आधिकारिक जालस्थल: शंघाई.जीओवी.सीएन | |
जनसंख्या और जीडीपी डाटा के लिए स्रोत: 《中国统计年鉴—2005》/ चीन वार्षिक सांख्यिकी २००५ ISBN 7-5037-4738-2 |
विकिमीडिया कॉमन्स पर शंघाई से सम्बन्धित मीडिया है। |
नगर सीमा के भीतर की जनसंख्या ९३ लाख है और पूरी नगरपालिका में १ करोड़ ८१ लाख लोग रहते हैं। १ जनवरी, २००६ की स्थिति तक यहां १ करोड़ ३७ लाख स्थाई निवासी और ४४ लाख अस्थाई निवासी थे जिनके पास रहने का वैध परमिट था। इसके अतिरिक्त यहां ३० लाख लोग अवैध रूप से भी रहते है।