अल्लू अर्जुन
भारतीय अभिनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
अल्लू अर्जुन (तेलुगु: అల్లు అర్జున్) (यह एक तेलुगू नाम है, जहां परिवार का नाम अल्लू है।), इन्हे स्टाइलिश स्टार , बन्नी आदि नामो से जाना जाता है इनका (जन्म - 8 अप्रैल 1983) को हुआ है। यह एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं और तेलुगू फिल्मों के लिए काम करते हैं। वर्षों से तेलुगू सिनेमा से जुड़े एक परिवार में इनकी पैदाइश है, अल्लू अर्जुन, निर्माता अल्लू अरविंद के बेटे हैं हालांकि अन्य उल्लेखनीय रिश्तेदारों में चाचा चिरंजीवी और पवन कल्याण और चचेरे भाई राम चरण तेजा शामिल हैं।
अल्लू अर्जुन | |
---|---|
अल्लू अर्जुन जून 2015 में। | |
जन्म |
8 अप्रैल 1983 (1983-04-08) (आयु 41) चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
आवास | हैदराबाद, तेलंगाना, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
जाति | तेलुगु |
पेशा | फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्माता, पार्श्व गायक, नर्तकी |
कार्यकाल | २००१ - वर्तमान |
जीवनसाथी | स्नेहा रेड्डी (2011-वर्तमान) |
बच्चे | 2 |
माता-पिता |
अल्लू अरविंद अल्लू निर्मला |
इन्हें ऐसी फिल्मों के लिए जाना जाता है जिनका उद्देश्य पारिवारिक दर्शक होते हैं, अल्लू अर्जुन ने अपने अभिनय के लिए प्रमुख रूप से फिल्मफेयर और नंदी पुरस्कार जीता है। अल्लू अर्जुन ने के.राघवेंद्र राव के गंगोत्री (2003) से अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की और फिर 2004 में रोमांस फिल्म आर्या के मुख्य किरदार रहे, जिसमें उन्होंने मुख्य अभिनेत्री से "एक तरफा प्यार" करने वाले एक छात्र की भूमिका निभाई। हालांकि उनकी प्रारंभिक फिल्मों में ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को स्थापित कर लिया था और हाल ही की उनकी फिल्मों में 2004 की हिट फिल्म आर्या की सिक्वेल आर्या 2 में भूमिका के साथ अल्लू अर्जुन के स्टाइलिश अवतार पर ध्यान केंद्रित किया हालांकि हाल ही में सफलता प्राप्त वेदम में पांच मुख्य किरदारों में एक मुख्य किरदार किया है। उनकी सभी फिल्मों को मलयालम में डब किया गया है जिसके चलते वे मलयालम सिनेमा में काफी लोकप्रिय हो गए हैं, साथ ही उनके कुछ फिल्मों को तमिल में भी डब किया गया है।