आर्द्रा तारा
From Wikipedia, the free encyclopedia
आर्द्रा या बीटलजूस, जिसका बायर नाम α ओरायनिस (α Orionis) है, कालपुरुष तारामंडल में स्थित एक लाल महादानव तारा है।[13] यह उस तारामंडल का दूसरा सब से चमकीला तारा और पृथ्वी के आकाश में आठवाँ सब से चमकीला तारा है। आद्रा पृथ्वी से लगभग ६४० प्रकाश-वर्ष दूर है लेकिन तेज़ी से हिल रहा है इसलिए यह दूरी समय के साथ-साथ बदलती रहती है। इसका निरपेक्ष कान्तिमान (चमक) -६.०५ मैग्निट्यूड अनुमानित किया जाता है (याद रहे के खगोलीय मैग्निट्यूड की संख्या जितनी कम होती है तारा उतना ही ज़्यादा रोशन होता है)। यर्कीज़ वर्णक्रम श्रेणीकरण में इसको एक "M2Iab" का तारा बताया जाता है। आद्रा का द्रव्यमान १८-१९ M☉ (यानि हमारे सूरज के द्रव्यमान का १८ से १९ गुना) और अर्धव्यास (त्रिज्या) लगभग १,१८० R☉ (यानि सूरज के अर्धव्यास का १,१८० गुना) है।
सामान्य तथ्य प्रेक्षण तथ्य युग J2000.0 विषुव J2000.0, विशेषताएँ ...
प्रेक्षण तथ्य युग J2000.0 विषुव J2000.0 | |
---|---|
तारामंडल | कालपुरुष |
दायाँ आरोहण | 05h 55m 10.30536s[1] |
झुकाव | +07° 24′ 25.4304″[1] |
विशेषताएँ | |
विकास स्तर | लाल महादानव |
तारकीय श्रेणी | M1–M2 Ia–ab[2] |
सापेक्ष कांतिमान (V) | 0.50[3] (0.0 - 1.3[4]) |
सापेक्ष कांतिमान (J) | −3.00[5] |
सापेक्ष कांतिमान (K) | −4.05[5] |
U−B रंग सूचक | +2.06[3] |
B−V रंग सूचक | +1.85[3] |
परिवर्ती श्रेणी | SRc[4] |
खगोलमिति | |
रेडियल वेग (Rv) | +21.91[6] किमी/सै |
विशेष चाल (μ) | दाआ.: 24.95 ± 0.08[7] मिआसै/वर्ष झु.: 9.56 ± 0.15[7] मिआसै/वर्ष |
लंबन (π) | 5.07 ± 1.10[7] मिआसै |
दूरी | 643 ± 146[7] प्रव (197 ± 45[7] पार) |
निरपेक्ष कांतिमान (MV) | −5.85[7] |
विवरण | |
द्रव्यमान | 11.6+5−3.9[8] M☉ |
त्रिज्या | 887±203[9] R☉ |
सतही गुरुत्वाकर्षण (log g) | −0.5[10] |
तेजस्विता | 90,000 – 1,50,000[11] L☉ |
तापमान | 3,590[8] K |
घूर्णन गति (v sin i) | 5[12] किमी/सै |
अन्य नाम | |
डेटाबेस संदर्भ | |
सिम्बाद | data |
बंद करें