इंटरटेनमेंट सॉफ्टवेयर रेटिंग बोर्ड
From Wikipedia, the free encyclopedia
इंटरटेनमेंट सॉफ्टवेयर रेटिंग बोर्ड (इएसआरबी) (अंग्रेज़ी: Entertainment Software Rating Board (ESRB)) एक स्वयं संचलित संस्था है जो कंप्यूटर वीडियोगेमों को उनकी वरीयता, सामग्री व श्रेणी के आधार पर उम्र व रेटिंग प्रदान करती है। इसकी रेटिंग अधिकतर कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका में मानी जाती है।[2] इसकी स्थापना १९९४ में इंटरटेनमेंट सॉफ्टवेर असोसिएशन (जिसे पहले इंटरेक्टिव डिजिटल सॉफ्टवेर असोसिएशन के नाम से जाना जाता था) ने की क्योंकि कुछ गेमों में हिंसा, खून व अश्लील तत्त्व पाए गए थे इसीलिए इस संस्था को अन्य देशों में फ़िल्मों को प्रमाणित करने वाली संस्थाओं के आधार पर बनाया गया।
सामान्य तथ्य प्रकार, उद्योग ...
प्रकार | गैर-मुनाफा, स्वयं-संचलित |
---|---|
उद्योग | संस्था और रेटिंग सिस्टम |
पूर्ववर्ती |
3डीओ रेटिंग सिस्टम] रिक्रिएशनल सॉफ्टवेर एड्वाईस्ज़री काउंसिल वीडियोगेम रेटिंग काउंसिल |
स्थापना | 1994[1] में कनाडा और अमेरिका में |
मुख्यालय | न्यू योर्क शहर, अमेरिका |
क्षेत्र |
कनाडा अमेरिका मेक्सिको |
प्रमुख व्यक्ति |
पैट्रिशिया वांस (अध्यक्ष) |
वेबसाइट |
www |
बंद करें