इंस्टाग्राम
ऑनलाइन फोटो-शेयरिंग एवं सोशल नेटवर्किंग सेवा / From Wikipedia, the free encyclopedia
इंस्टाग्राम एक मोबाइल, डेस्कटॉप और इंटरनेट-आधारित फोटो-साझाकरण एप्लिकेशन है जो उपयोगकर्ताओं को फोटो या वीडियो को सार्वजनिक रूप से या निजी [3] तौर पर साझा करने की अनुमति देता है। इसकी स्थापना केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रेगर के द्वारा 2010 में की गई थी, और अक्टूबर 2010 में आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए विशेष रूप से निःशुल्क मोबाइल फ़ोन ऐप के रूप में लॉन्च किया गया था। एंड्रॉइड (प्रचालन तंत्र) डिवाइस के लिए एक संस्करण दो साल बाद, अप्रैल 2012 में जारी किया गया था, इसके बाद नवंबर 2012 में फीचर-सीमित वेबसाइट इंटरफ़ेस, और विंडोज़ 10 मोबाइल और विंडोज़ 10 को अक्टूबर 2016 में एप्लिकेशन तैयार किये गए। [4]
| |
रचनाकार | |
---|---|
डेवलपर | मेटा प्लेटफॉर्म्स |
पहला संस्करण | अक्टूबर 6, 2010; 13 वर्ष पूर्व (2010-10-06) |
ऑपरेटिंग सिस्टम | |
आकार |
196.6 MB (iOS)[1] 45.42 MB (Android) 46.5 MB (Fire OS) [2] |
भाषा |
|
लाइसेंस | अमुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर, उपयोग की शर्तें के साथ |
वेबसाइट |
www |
इंस्टाग्राम पर आज पंजीकृत सदस्य अनगिनत संख्या में तस्वीर और वीडियो साझा कर सकते हैं जिसमें वे फिल्टर भी बदल सकते हैं। [5] साथ ही इन चित्रों के साथ अपना लोकेशन यानी स्थिति भी जोड़ सकते हैं। इसके अलावा जैसे ट्विटर और youtube में हैश टैग जोड़े जाते हैं वैसे ही इस में भी हैशटैग लगाने का विकल्प होता है। साथ ही फोटो और वीडियो के अलावा लिखकर पोस्ट भी कर सकते हैं।[6] इंस्टाग्राम स्टोरी फीचर के द्वारा उन वीडियो और फोटो को ब्रॉडकास्ट किया जा सकता है जो इंस्टाग्राम से 79घंटे के बाद गायब हो जाते हैं।[7]