एयर न्यूज़ीलैंड
न्यूज़ीलैंड की ध्वजवाहक एयरलाइन / From Wikipedia, the free encyclopedia
एयर न्यूजीलैंड , न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय एयरलाइन्स एवं ध्वज वाहक हैं। ऑकलैंड में अवस्थितः ये एयरलाइन्स २५ घरेलु उड़ानों एवं 26 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, जो 15 देशों एशिया , यूरोप , नार्थ अमेरिका से होकर गुजरता है[8]। ये एयरलाइन्स १९९९ से स्टार अलायन्स का सदस्य हैं।[8]
| ||||
स्थापना | 26 April 1940 (26 April 1940) (as TEAL)[1] | |||
---|---|---|---|---|
प्रचालन आरंभ | 1 April 1965 | |||
केन्द्र |
| |||
प्रमुख शहर |
| |||
फ़्रीक्वेन्ट फ़्लायर प्रो. |
| |||
विमानक्षेत्र लाउंज | Koru Lounge | |||
एलाइंस | Star Alliance | |||
सहयोगी | Air New Zealand Link | |||
बेड़े का आकार | 106 [2] incl. subsidiaries | |||
गंतव्य | 58 incl. subsidiaries | |||
कंपनी का नारा | 'The airline of Middle earth'[उद्धरण चाहिए] | |||
मातृ कंपनी | New Zealand Government (53% owner)[3] | |||
मुख्यालय | Western Reclamation, Auckland City, New Zealand[4] | |||
प्रमुख व्यक्ति |
| |||
रेवेन्यु | New Zealand dollar | |||
संचालन आय | NZ$898m (2013)[6] | |||
लाभ | NZ$262m NET (2014)[7] | |||
कुल संपदा | NZ$5,612m (2013)[6] | |||
कुल इक्विटी | NZ$1,816m (2013)[6] | |||
कर्मचारी | 11,000 (April, 2014) | |||
जालस्थल | www.airnewzealand.com |
एयर न्यूजीलैंड का उद्भव १९४० में तस्मानिया एम्पायर एयरवेज लिमिटेड के नाम से हुआ था, ये एक फ्लाइंग बोट कंपनी थी जो ट्रांस तस्मान् फ्लाइट्स के तौर पर न्यूजीलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच उड़ान भरती थी। १९६५ में इस कंपनी को न्यूजीलैंड की सरकार ने खरीद लिया एवं इसका नामकरण एयर न्यूज़ीलैंड कर दिया गया। ये एयरलाइन 1978 तक अंतरराष्ट्रीय रुट्स पे ही उड़ान भरती थी लेकिन जब इसका सम्मिलन घरेलु विमान सेवा वाली न्यूजीलैंड नेशनल एयरवेज कारपोरेशन के साथ कर दिया गया तो ये घरेलु रुट्स पे भी उड़ान भरने लगी। 1989 में इसका निजीकरण कर दिया गया लेकिन २००१ में सरकार ने पुनः इसकी स्वमित्ववा हासिल कर ली जब ऑस्ट्रेलिया की एयरलाइन्स कंपनी अनसेट ऑस्ट्रेलिया के साथ इसकी भागीदारी असफल हो गई। साल 2008 तक , एयर न्यूज़ीलैंड में 11.7 मिलियन यात्री सफर करते हैं।[9]
एयर न्यूज़ीलैंड की रूट का तंत्र ऑस्ट्रेलिया एवं दक्षिण प्रशांत पर एवं साथ में लम्बी दूरी के सेवाओं में पूर्वी एशिया , उतरी अमेरिका एंड यूनाइटेड किंगडम में केंद्रित हैं। यह एयरलाइन्स अपनी रुट्स के चलते सारी दुनिआ का परिभ्रमण करती हैं। इस एयरलाइन्स का मुख्यालय ऑकलैंड हवाई अड्डे में अवस्थित है जो ऑकलैंड के शहरी क्षेत्र के दक्षिणी भाग मनगेर में स्तिथ हैं। इसके मुख्यालय की ईमारत का नाम “द हब” हैं जो ऑकलैंड एयरपोर्ट से 20 Km की दूरी एवं सेंट्रल ऑकलैंड के पश्चिमी रिक्लेमेशन में हैं। [10]