ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
भारत का इस्लामी लोकतांत्रिक राजनैतिक दल / From Wikipedia, the free encyclopedia
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन या एआईएमआईएम (हिंदी अनुवादः अखिल भारतीय मुस्लिम एकता संघ) भारत के तेलंगाना राज्य में स्थित एक मान्यताप्राप्त राजनीतिक दल है,[4][5]जिसका हैदराबाद के पुराने शहर में प्रधान कार्यालय है,[6] जिसकी जड़ें मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से हैं जो 1927 में ब्रिटिश भारत के हैदराबाद स्टेट में स्थापित हुई थी।।[7] यह भारतीय राज्यों तेलंगाना, महाराष्ट्र और बिहार में भी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक दल है। एआईएमआईएम ने 1984 से हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र लोकसभा सीट जीती है। 2014 के तेलंगाना विधानसभा चुनावों में, एआईएमआईएम ने सात सीटों पर जीत हासिल की और भारत के चुनाव आयोग द्वारा 'राज्य पार्टी' के रूप में मान्यता प्राप्त की। इस पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी हैं।[8]
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन | |
---|---|
संक्षेपाक्षर | एआईएमआईएम (AIMIM) |
नेता लोकसभा | असदुद्दीन ओवैसी |
गठन | 12 नवम्बर 1927 (96 वर्ष पूर्व) (1927-11-12) |
मुख्यालय | दारुस्सलाम बोर्ड, हैदराबाद, तेलंगाना, भारत - 500001 |
गठबंधन |
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (2008-2012) |
लोकसभा मे सीटों की संख्या |
2 / 543 |
राज्यसभा मे सीटों की संख्या |
0 / 245 |
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या |
7 / 119 2 / 288 1 / 243 |
विचारधारा |
समग्र राष्ट्रवाद[1] |
रंग | हरा |
जालस्थल |
aimim |
Election symbol | |
भारत की राजनीति राजनैतिक दल चुनाव |