ओकाकुरा काकुजो
From Wikipedia, the free encyclopedia
ओकाकुरा काकुजो (岡倉 覚三 ; फरवरी 14, 1863 – सितम्बर 2, 1913) जापान के एक विद्वान और कला समीक्षक थे जिन्होने मेइजी पुनर्स्थापन के समय जापान के परम्परागत रूपों, प्रथाओं और विश्वासों को बचाने के पक्ष में खड़े रहे। वे 'वृहद एशिया' और 'एशिया की एकता' के प्रबल समर्थक थे। उन्हें ओकाकुरा तेन्शिन ( 岡倉 天心 ) भी कहते हैं।
सामान्य तथ्य ओकाकुरा तेन्शिन, जन्म ...
ओकाकुरा तेन्शिन | |
---|---|
1905 ई. में ओकाकुरा काकुजो | |
जन्म |
14 फ़रवरी 1863 योकाहामा |
मौत |
सितम्बर 2, 1913(1913-09-02) (उम्र 50) कनगव (Kanagawa), जापान |
पेशा | कलाकार, लेखक |
बंद करें
वे भारत में भी २ वर्ष तक रहे। भारत के स्वतन्त्रता सेनानी तथा आध्यात्मिक और कलाजगत के लोग भी उनसे प्रभावित थे, जिनमें भवभूषण मित्र, स्वामी विवेकानन्द, रवीन्द्रनाथ ठाकुर आदि प्रमुख हैं।