कृन्तक दाँत
From Wikipedia, the free encyclopedia
कृन्तक दाँत (incisor teeth) कई स्तनधारियों के मुँह में आगे की ओर उपस्थित दाँत होते हैं। मानवों में इनका प्रयोग आगे से खाने के टुकड़ों को पकड़ने व काटने के लिये करा जाता है। कुत्तों, बिल्लियों, बाघों में यह छोटे होते हैं और इनकी बजाए रदनक (canine) बड़े होते हैं। हाथियों में कृन्तक दाँत बहुत बड़े और चाप (आर्क) में मुड़े हुए होते हैं और हाथियों की एक बड़ी पहचान हैं। चूहों जैसे:- कृन्तक (rodent) प्राणियों में यह दाँत उभरे हुए होते हैं और कुतरने के काम आते हैं - इन प्राणियों के जीववैज्ञानिक गण का हिन्दी नाम ही इन्हीं दाँतों पर रखा गया है।[1][2]
- इसी नाम के प्राणियों के जीववैज्ञानिक गण पर जानकारी के लिए कृन्तक का लेख देखें
सामान्य तथ्य कृन्तक दाँतIncisor, विवरण ...
कृन्तक दाँत Incisor | |
---|---|
दाई तरफ़ के निचले दाँत, ऊपर से दृश्य | |
दाई ओर से दाँतो का दृश्य | |
विवरण | |
लातिनी | dens incisivus |
अभिज्ञापक | |
ग्रे | p.1115 |
चिकित्सा विषय शीर्षक | A14.549.167.860.425 |
NeuroNames | {{{BrainInfoType}}}-{{{BrainInfoNumber}}} |
टी ए | A05.1.03.004 |
एफ़ एम ए | 12823 |
शरीररचना परिभाषिकी |
बंद करें