क्रेडिट सुइस
From Wikipedia, the free encyclopedia
क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी (सिक्स: सीएसजीएनNYSE: CS) बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी है। इसका मुख्यालय ज्यूरिक स्विट्जरलैंड में है जहाँ से क्रेडिट सुइस बैंक और अन्य निवेश सम्बंधी वित्तीय सेवाओं का संचालन होता है। कम्पनी शेयर निगम के चार गठकों का संगठित रूप है: निवेश बैंकिंग, निजी बैंकिंग, सम्पति प्रबंधन और साझा सेवा समूह जो विपणन के सेवा उपलब्ध करवाता है और अन्य विभागों का समर्थित करता है।
प्रकार | शेयर बाज़ार |
---|---|
व्यापार करती है | सिक्स: सीएसजीएन, NYSE: CS |
उद्योग | वित्तीय सेवायें |
स्थापना | 1856 |
संस्थापक | अल्फ्रेड एस्सर |
मुख्यालय |
परेड स्क्वायर ८ ज़्यूरिख़, स्विजरलैण्ड |
क्षेत्र | दुनिया भर में |
प्रमुख व्यक्ति |
उर्स रोहनर (अध्यक्ष) ब्रैडी डॉगन (सीईओ) |
उत्पाद | निवेश और निजी बैंकिंग, परिसंपत्ति प्रबंधन |
राजस्व | सीएचएफ 23.97 बिलियन (2012)[1] |
प्रचालन आय | सीएचएफ 2.18 बिलियन (2012)[1] |
लाभ | सीएचएफ 1.69 बिलियन (2012)[1] |
कुल संपत्ति | सीएचएफ 924.28 बिलियन (end 2012)[1] |
कुल इक्विटी | सीएचएफ 42.28 बिलियन (end 2012)[1] |
कर्मचारी | 47,400 (एफ़टीई, समाप्त 2012)[1] |
वेबसाइट | क्रेडिट-सुइस डॉट कॉम |
क्रेडिट सुइस की स्थापना अल्फ्रेड एस्सर ने 1856 में स्वाज़ेर्शी क्रेडिटंस्टाल्ट (एसकेए, हिन्दी: स्विस क्रेडिट संस्थान) नाम से की थी। इसकी स्थापना उन्होंने स्विट्जरलैंड रेल सेवा के विकास के लिए पूँजी जुटाने हेतु की थी। इस कम्पनी ने ऋण देना आरम्भ किया जिससे यूरोपीय रेल प्रणाली और स्विट्जरलैंड विद्युत ग्रिड के निर्माण में काफी सहायता मिली। इससे देश की मुद्रा प्रणाली और वित्त पोषित उद्यमिता को भी सहायता मिली। 1900 के दशक में क्रेडिट सुइस ने मध्यम वर्ग के उन्नयन और बचत खातों की बढ़ती लोकप्रियता के कारण खुदरा बैंकिंग के क्षेत्र में स्थानांतरण आरम्भ कर दिया। क्रेडिट सुइस ने 1978 में 'फर्स्ट बोस्टन' के साथ भागीदारी आरम्भ कर दी। ऋणों की वापसी नहीं हो पाने के कारण फर्स्ट बोस्टन वित्तीय संकट में थी, क्रेडिट सुइस ने शेयर नियंत्रित करने के लिए बैंक 1988 में क्रय कर लिया।
कम्पनी ने 2002, 2004 और 2006 में अपना पुनर्गठन किया। यह कम्पनी उनमें से एक कम्पनी है जो वैश्विक वित्तीय संकट के समय सबसे कम प्रभावित हुई थी लेकिन इसके बाद निवेश व्यापार, छंटनी क्रियानवयन और लागत कटौती में सिकुड़ने लग गई। वर्ष 2008 से 2012 की समयावधि में जर्मनी, ब्राजिल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्रेडिट सुइस के खातों में कर चोरी की जाँच करना आरम्भ करवा दिया। मई 2014 में कम्पनी को अमेरिकी नागरिकों को "उनका धन छुपाने" में सहायता करने का दोषी पाया गया और इसके बदले कम्पनी $2.6 बिलियन का जुर्माना देने को राजी हुई।[2]