गुलज़ार (गीतकार)
गीतकार एवं उर्दू शायर / From Wikipedia, the free encyclopedia
ग़ुलज़ार नाम से प्रसिद्ध सम्पूर्ण सिंह कालरा (जन्म-१८ अगस्त १९३४)[1] हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार हैं। इसके अतिरिक्त वे एक कवि, पटकथा लेखक, फ़िल्म निर्देशक नाटककार तथा प्रसिद्ध शायर हैं। उनकी रचनाएँ मुख्यतः हिन्दी, उर्दू तथा पंजाबी में हैं, परन्तु ब्रज भाषा, खड़ी बोली, मारवाड़ी और हरियाणवी में भी इन्होंने रचनायएँ कीं। गुलज़ार को वर्ष २००२ में सहित्य अकादमी पुरस्कार और वर्ष २००४ में भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष २००९ में डैनी बॉयल निर्देशित फ़िल्म स्लम्डाग मिलियनेयर में उनके द्वारा लिखे गीत जय हो के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ गीत का ऑस्कर पुरस्कार मिल चुका है। इसी गीत के लिये उन्हें ग्रैमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
सामान्य तथ्य गुलज़ार, जन्म ...
गुलज़ार | |
---|---|
जन्म | दीना, झेलम जिला, पंजाब, ब्रिटिश भारत |
पेशा |
निर्देशक, गीतकार, पटकथा लेखक, निर्माता, कवि |
कार्यकाल | 1961 - वर्तमान |
जीवनसाथी | राखी गुलज़ार |
बच्चे | मेघना गुलज़ार |
पुरस्कार |
Best Original Song 2009 Slumdog Millionaire Best Lyricist 1977 Do diwane is shahar mein... Gharaonda 1979 Aanewala pal jaane wala hai... Gol Maal 1980 Hazaar raahen... Thodi Si Bewafaai 1983 Tujhse naaraz nahin zindagi... Masoom 1988 Mera kuch saamaan... Ijaazat 1991 Yaara sili sili... Lekin... 1998 Chhaiyya Chhaiyya... Dil Se 2003 Saathiya... Saathiya Best Dialogue 1971 Anand 1973 Namak Haraam 1996 Maachis 2003 Saathiya Best Story 1996 Maachis Best Director 1976 Mausam Best Feature Film (Critics) 1975 Aandhi 2002 Lifetime Achievement Award Best Director 1976 Mausam Best Lyricist 1988 Mera kuch saaman... Ijaazat 1991 Yaara sili sili... Lekin... Best Film for Wholesome Entertainment 1996 Maachis Best Screenplay 1972 Koshish Best Documentary 1991 Ustad Amjad Ali Khan 1991 Pt Bhimsen Joshi |
बंद करें