ज़ाकिर हुसैन (राजनीतिज्ञ)
भारत के तृतीय राष्ट्रपति / From Wikipedia, the free encyclopedia
डाक्टर ज़ाकिर हुसैन (8 फरवरी, 1897 - 3 मई, 1969[1]) स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के तीसरे राष्ट्रपति तथा प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति थे जिनका कार्यकाल 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक था। डा. ज़ाकिर हुसैन का जन्म 8 फ़रवरी, 1897 ई. में हैदराबाद, तेलंगाना के धनाढ्य पठान परिवार में हुआ था। कुछ समय बाद इनके पिता उत्तर प्रदेश में रहने आ गये थे।[2] केवल 23 वर्ष की अवस्था में वे 'जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय' की स्थापना दल के सदस्य बने। जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति तथा प्रमुख शिक्षाविद थे। वे अर्थशास्त्र में पीएच॰ डी॰ की डिग्री के लिए जर्मनी के बर्लिन विश्वविद्यालय गए और लौट कर जामिया के उप कुलपति के पद पर भी आसीन हुए। 1920 में उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना में योग दिया तथा इसके उपकुलपति बने। इनके नेतृत्व में जामिया मिलिया इस्लामिया का राष्ट्रवादी कार्यों तथा स्वाधीनता संग्राम की ओर झुकाव रहा। स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात वे अलीगढ़ विश्वविद्यालय के उपकुलपति बने तथा उनकी अध्यक्षता में ‘विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग’ भी गठित किया गया। इसके अलावा वे भारतीय प्रेस आयोग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूनेस्को, अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा सेवा तथा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से भी जुड़े रहे। 1962 ई. में वे भारत के उपराष्ट्रपति बने। उन्हें वर्ष 1963 मे भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 1969 में असमय देहावसान के कारण वे अपना राष्ट्रपति कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। डॉ॰ जाकिर हुसैन भारत में आधुनिक शिक्षा के सबसे बड़े समर्थकों में से एक थे और उन्होंने अपने नेतृत्व में जामिया मिलिया इस्लामिया के नाम से एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रूप में नई दिल्ली में मौजूद को स्थापित किया, जहाँ से हजारों छात्र प्रत्येक वर्ष अनेक विषयों में शिक्षा ग्रहण करते हैं। डॉ॰ जाकिर हुसैन ने बिहार के राज्यपाल के रूप में भी सेवा की और इसके बाद वे देश के उपराष्ट्रपति रहे तथा बाद में वे भारत के तीसरे एवं प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति बने। डॉ॰ ज़ाकिर हुसैन एक ऐसे मुस्लिम स्वतन्त्रता सेनानी हैं जो राष्ट्रपति पद तक पहुँचने में सफल रहे।
इस लेख को विकिफ़ाइ करने की आवश्यकता हो सकती है ताकि यह विकिपीडिया के गुणवत्ता मानकों पर खरा उतर सके। कृपया प्रासंगिक आन्तरिक कड़ियाँ जोड़कर, या लेख का लेआउट सुधार कर सहायता प्रदान करें। अधिक जानकारी के लिये दाहिनी ओर [दिखाएँ] पर क्लिक करें।
|
डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन | |
भारत के डाक टिकट पर 1998 में हुसैन का चित्र | |
कार्य काल 13 मई 1967- – 3 मई, 1969 | |
उप राष्ट्रपति | शंकर दयाल शर्मा |
---|---|
पूर्ववर्ती | सर्वपल्ली राधाकृष्णन |
उत्तरावर्ती | वराहगिरी वेंकट गिरी |
जन्म | 8 फ़रवरी 1897[1] हैदराबाद, आन्ध्र प्रदेश, भारत |
मृत्यु | 3 मई 1969(1969-05-03) (उम्र 58)[1] नई दिल्ली, भारत |
धर्म | मुस्लिम |