जेटस्टार एयरवेज़
From Wikipedia, the free encyclopedia
जेटस्टार एयरवेज़ (अंग्रेज़ी: Jetstar Airways) ऑस्ट्रेलिया की एक कम लागत वाली विमान सेवा[4] है जिसका मुख्य कार्यालय मेल्बर्न मे स्थित है। यह वर्जिन ब्लू नाम की कम लागत वाली एयरलाइन्स के द्वारा पेश किए गये ख़तरे का सामना करने के लिए कॅंटेस एयरवेज़ द्वारा बनाई गयी एक सहयोगी एयरलाइन्स है. जेटस्टार कॅंटेस की उस द्विस्तरीय योजना का अंग है जिसके तहत कॅंटेस एयरवेज़ महँगे पूरी सेवायों वाला ब्रांड है और जेटस्टार कम लागत वाले वर्ग पर केंद्रित है। ऑस्ट्रेलिया मे आने और जाने वाले यात्रियों के मध्य जेटस्टार की ८.५% की भागेदारी है।
| ||||
स्थापना | 2003 | |||
---|---|---|---|---|
केन्द्र | मेलबोर्न एयरपोर्ट | |||
अनुषंगी केन्द्र |
| |||
प्रमुख शहर |
| |||
फ़्रीक्वेन्ट फ़्लायर प्रो. | कांटास फ्रीक्वेंट फ्लायर | |||
विमानक्षेत्र लाउंज | कांटास क्लब[1] | |||
एलाइंस | नवर्ल्ड (affiliate) | |||
बेड़े का आकार | 70 | |||
गंतव्य | 37 | |||
कंपनी का नारा |
ऑस्ट्रेलिया'स नो. 1 लौ फ़र्ज़ एयरलाइन लौ फ़र्ज़, गुड टाइम्स (फ्लाई अवे) आल डे एव्री डे लौ फ़र्ज़ | |||
मातृ कंपनी | कांटास | |||
मुख्यालय | कलिंगवुड, मेलबोर्न, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया | |||
प्रमुख व्यक्ति | जेने ह्रदलीका (Group CEO)[2] | |||
रेवेन्यु |
A$3.067 billion (2011/2012)[3] Note 3 | |||
संचालन आय |
A$116 million (2012/2013)[3] Note 3 | |||
जालस्थल | www.jetstar.com |
अपने एयरबस ए ३२० परिवार और बोयिंग ७८७ ड्रीमलाइनर विमानो के मिले जुले विमान दस्ते के साथ यह एयरलाइन अपने मुख्य आधार केंद्र मेल्बर्न एयरपोर्ट, से घरेलू उड़ानो के अलावा एक वृहत क्षेत्रीय और अंतराष्ट्रीय उड़ान तंत्र का भो संचालन करती है. अपनी मूल कंपनी के समान ही जेटस्टार की मुख्य प्रतिद्वन्दिता वर्जिन ऑस्ट्रेलिया और इसके कम लागत वाली विमान सेवा टिगेरयर ऑस्ट्रेलिया से है।
जेटस्टार ग्रूप के मध्यम से ही कॅंटेस की इसके सहयोगी एयरलाइन्स जेटस्टार एशिया एयरवेज़, जेटस्टार पेसिफिक एयरलाइन्स और जेटस्टार जापान मे भी साझेदारी है .