दक्षिणेश्वर
From Wikipedia, the free encyclopedia
दक्षिणेश्वर (Dakshineswar) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर २४ परगना ज़िले में बैरकपुर पौरसभा के अन्तर्गत स्थित एक शहर है। यह कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आता है।[1][2] इसे सबसे विशेष रूपसे दक्षिणेश्वर काली मन्दिर के लिए जाना जाता है, जोकि जानबाजार की नवजागरण काल की ज़मीन्दार, रानी रासमणि द्वारा निर्मित एक आध्यात्मिक व ऐतिहासिक महत्व वाला काली मन्दिर है। यह मन्दिर, दार्शनिक व धर्मगुरु, स्वामी रामकृष्ण परमहंस की कर्मभूमि भी था, जोकि स्वामी विवेकानन्द के आध्यात्मिक गुरु थे। यह क्षेत्र बैरकपुर उपविभाग के बेलघड़िया थाने के अन्तर्गत आता है। दक्षिणेश्वर काली मंदिर के अलावा, अद्यापीठ मन्दिर व मठ भी यहाँ अवस्थित है।[3][4][5]
सामान्य तथ्य दक्षिणेश्वर Dakshineswarদক্ষিণেশ্বরदख्खिनेश्वर, देश ...
दक्षिणेश्वर Dakshineswar দক্ষিণেশ্বর दख्खिनेश्वर | |
---|---|
{{{type}}} | |
निर्देशांक: 22.87°N 88.41°E / 22.87; 88.41 | |
देश | भारत |
प्रान्त | पश्चिम बंगाल |
ज़िला | उत्तर २४ परगना ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 3,86,019 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | बंगाली |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 700076 |
दूरभाष कोड | +91-33 |
बंद करें