नल्गोंडा
From Wikipedia, the free encyclopedia
नल्गोंडा (Nalgonda) भारत के तेलंगाना राज्य के नल्गोंडा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य नल्गोंडा Nalgondaనల్గొండ, देश ...
नल्गोंडा Nalgonda నల్గొండ | |
---|---|
{{{type}}} | |
नल्गोंडा का घंटाघर | |
निर्देशांक: 17.05°N 79.27°E / 17.05; 79.27 | |
देश | भारत |
प्रान्त | तेलंगाना |
ज़िला | नल्गोंडा ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,54,326 |
भाषा | |
• प्रचलित | तेलुगू |
बंद करें
इस स्थान का प्राचीन नाम नीलगिरी था। नालगोंडा को यदि पुरातत्वशास्त्रियों का स्वर्ग कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। पाषाणयुग और पूर्वपाषाण युग के अवशेष यहां पाए गए हैं। यहां तक कि कई जगह तो मौर्य वंश के अवशेष भी मिले हैं। केवल पुरातत्व की दृष्टि से ही नहीं बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी इस स्थान का बहुत महत्व है। यहां के मेल्लाचुरवु को तो दक्षिण का काशी तक कहा जाता है। यहां की यात्रा वास्तव में रोमांचक है।