नौरोज़
फ़ारसी और पारसी कैलेंडर में नए साल का दिन / From Wikipedia, the free encyclopedia
नौरोज़ या नवरोज़ (फारसी: نوروز नौरूज़; शाब्दिक रूप से "नया दिन"), ईरानी नववर्ष का नाम है, जिसे फारसी नया साल भी कहा जाता है और मुख्यतः ईरानियों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। यह मूलत: प्रकृति प्रेम का उत्सव है। प्रकृति के उदय, प्रफुल्लता, ताज़गी, हरियाली और उत्साह का मनोरम दृश्य पेश करता है। प्राचीन परंपराओं व संस्कारों के साथ नौरोज़ का उत्सव न केवल ईरान ही में ही नहीं बल्कि कुछ पड़ोसी देशों में भी मनाया जाता है। इसके साथ ही कुछ अन्य नृजातीय-भाषाई समूह जैसे भारत में पारसी समुदाय भी इसे नए साल की शुरुआत के रूप में मनाते हैं।[1] पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, काकेशस, काला सागर बेसिन और बाल्कन में इसे 3,000 से भी अधिक वर्षों से मनाया जाता है। यह ईरानी कैलेंडर के पहले महीने (फारवर्दिन) का पहला दिन भी है। यह उत्सव, मनुष्य के पुनर्जीवन और उसके हृदय में परिवर्तन के साथ प्रकृति की स्वच्छ आत्मा में चेतना व निखार पर बल देता है। यह त्योहार समाज को विशेष वातावरण प्रदान करता है, क्योंकि नववर्ष की छुट्टियां आरंभ होने से लोगों में जो ख़ुशी व उत्साह दिखाता है वह पूरे वर्ष में नहीं दिखता।[2]
नौरोज़ نوروز | |
---|---|
ईरानी समारोह सामग्रियों की मेज़ | |
आधिकारिक नाम | नौरोज़ |
अन्य नाम |
नवरोज़ नोवरोटीज़ नोवरूज़ नवरूज़ नवरुजी |
अनुयायी |
नया साल, राष्ट्रीय, जातीय, अंतर्राष्ट्रीय ईरानी संस्कृति की पहच का प्रतीक। |
उद्देश्य | नौरोज़ का उत्सव, मनुष्य के पुनर्जीवन और उसके हृदय में परिवर्तन के साथ प्रकृति की स्वच्छ आत्मा में चेतना व निखार पर बल देता है। |
उत्सव | सगे संबंधियों से भेंट और अपने दिल की बात बयान करने का बेहतरीन अवसर। |
अनुष्ठान |
ईरानी नववर्ष, अतीत पर दृष्टि डालने और आने वाले जीवन को उत्साह व ख़ुशियों से भरने का त्योहार। |
आरम्भ | अत्यंत प्राचीन। |
तिथि | 20 मार्च, 21 या 22 मार्च |
समान पर्व | नववर्ष, ईद, होली इत्यादि। |