न्गुएन फु त्रोंग
वियतनाम के राष्ट्रपति और साम्यवादी दल के महासचिव / From Wikipedia, the free encyclopedia
न्गुएन फु त्रोंग या न्गुएन फु छोंग (जन्म 14 अप्रैल 1944) एक वियतनामी राजनीतिज्ञ तथा वियतनाम के मौजूदा राष्ट्रपति हैं। वह जनवरी 2011 से वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव भी हैं।
न्गुएन फु त्रोंग | |
वियतनाम के ९वें राष्ट्रपति | |
पदस्थ | |
कार्यभार ग्रहण २३ अक्टूबर २०१८ | |
प्रधान मंत्री | ङुएन सुआन फ़ूक |
---|---|
उपराष्ट्रपति | डांग थी ङोक थिन |
पूर्व अधिकारी | त्रन दाई क्वांग डांग थी ङोक थिन (अन्तरिम) |
वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केन्दिरय समिति के महासचिव | |
पदस्थ | |
कार्यभार ग्रहण १९ जनवरी २०११ | |
पूर्व अधिकारी | नोंग डुक मान |
कम्युनिस्ट पार्टी के केन्द्रीय सैन्य आयोग के सचिव | |
पदस्थ | |
कार्यभार ग्रहण १९ जनवरी २०११ | |
डिप्टी | ङो सुआन लिक |
पूर्व अधिकारी | नोंग डुक मान |
राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष | |
कार्यकाल २६ जून २००६ – २३ जुलाई २०११ | |
पूर्व अधिकारी | न्गुएन वान अन |
उत्तराधिकारी | न्गुएन सिन हुंग |
हनोई के पार्टी समिति के सचिव | |
कार्यकाल जनवरी २००० – २६ जून २००६ | |
पूर्व अधिकारी | ले सुआन तुंग |
उत्तराधिकारी | फ़ाम क्वांग ङ्ही |
राष्ट्रीय सभा के सदस्य | |
पदस्थ | |
कार्यभार ग्रहण १९ मई २००२ | |
निर्वाचन क्षेत्र | हनोई |
जन्म | 14 अप्रैल 1944 (1944-04-14) (आयु 80) हनोई, वियतनाम (तत्कालीन फ़्रांसिसी इंडोचीन) |
राजनैतिक पार्टी | कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ वियतनाम |
जीवन संगी | ङो थी मान |
विद्या अर्जन | हनोई विश्वविद्यालय राष्ट्रीय जन प्रशासन अकादमी रशियन अकैडमी ऑफ़ साइंसेज़ |
वह 19 जनवरी 2011 को, पार्टी की 11 वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव, चुने गए थे[1][2][3][4] तत्पश्चात वर्ष 2016 में पार्टी की 12 वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में पुनः चुने गए। न्गुएन फु त्रोंग पार्टी सचिवालय के अध्यक्ष हैं[5][6][7] और केन्द्रीय सैन्य आयोग (सेंट्रल मिलिटरी कमीशन) के सचिव भी हैं।[8][9] तथा वियतनाम की सर्वोच्च नीति-निर्धारक निकाय, शासी-ब्यूरो के भी वास्तविक अधिपति होने के नाते, उन्हें, वियतनाम का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति समझा जाता है।[10]
त्रांग दाई क्वांग के निधन के बाद, 3 अक्टूबर 2018 को वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने उन्हें औपचारिक रूप से राष्ट्रपति नामज़द किया। वह हो ची मिन्ह (केवल उत्तरी वियतनाम में) और ट्रोंग चिन्ह के बाद पार्टी के साथ राज्य की भी सरपरस्ती करने वाले तीसरे व्यक्ति हैं।
23 अक्टूबर 2018 को उन्हें राष्ट्रीय सभा के छठे सत्र की बैठक में राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया था। वे 2006 से 2011 तक राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष भी थे।