पाकिस्तान अधिराज्य
From Wikipedia, the free encyclopedia
पाकिस्तानी अधिराज्य (उर्दू: ﻣﻤﻠﮑﺖِ ﭘﺎﮐﺴﺘﺎﻥ, मुम्लिक़ात्'ए पाकिस्तान; बांग्ला: পাকিস্তান অধিরাজ্য, पाकिस्तान ओधिराज्जो) नवनिर्मित देश, पाकिस्तान की स्वायत्त्योपनिवेशिय अवस्था थी। इस शासनप्रणाली के तहत पाकिस्तान को भारत विभाजन के बाद, ब्रिटिश साम्राज्य का एक स्वशासित व स्वतंत्र इकाइ(अधिराज्य) के रूप में स्थापित किया गया था। पाकिस्तानी अधिराज्य की स्थापना भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम १९४७ के तहत ब्रिटिश भारत के विभाजन के बाद तथाकथित तौर पर भारतिय उपमहाद्वीप की मुस्लिम आबादी के लिए हुआ था। एसकी कुल भूभाग मौजूदा इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान व बांग्लादेश के बराबर थी। 1956 में पाकिस्तान का पहला संविधान के लागू होने के साथ ही "पाकिस्तान अधिराज्य" की विस्थापना हो गई जब अधिराजकिय राजतांत्रिक व्यवस्था को इस्लामिक गणराज्य से बदल दिया गया। इस व्यवस्था के तहत पाकिस्तान ब्रिटिश हुक़ूमत से स्वतंत्र हो गया एवं ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का हिस्सा होने के नाते अन्य ब्रिटिश स्वायत्त्योपनिवेशों की ही तरह, ब्रिटेन के राजा(ततकालीन जार्ज षष्ठम) को पाकिस्तान के राजा का प्रभार भी सौंप दिया गया, हालांकी, (तथ्यस्वरूप) पाकिस्तान के राजा का लग-भग सारा संवैधानिक व कार्याधिकार पाकिस्तान में उनके प्रतिनिधी पाकिस्तान के महाराज्यपाल (गवर्नर-जनरल) के अधिकार में था। ऐसी व्यवस्था सारे ब्रिटिश-स्वायत्त्योपनिवेशों में रहती है। पाकिस्तान अधिराज्य कुल 9 सालों तक, १९४७ से १९५६ तक अस्तित्व में रहा था, जिस बीच 4 महाराज्यपालों की नियुक्ती हुई थी। भारत विभाजन व स्वतंत्रता के बाद संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटिश भारत की सदस्यता भारतीय अधिराज्य को दे दी गई जबकी पाकिस्तान ने नई सदस्यता प्राप्त की।
مملکتِ پاکستان পাকিস্তান অধিরাজ্য पाकिस्तान अधिराज्य | ||||||
| ||||||
| ||||||
राष्ट्रिय ध्येय ईमान, इत्तेहाद, तन्ज़ीम ایمان ، اتحاد ، تنظیم "आस्था, एकता, अनुशासन" | ||||||
राष्ट्रगान क़ौमी तराना(1954–1956) قومی ترانہ | ||||||
पाकिस्तान अधिराज्य, 1956 | ||||||
राजधानी | क़रांची | |||||
भाषाएँ | उर्दू(राजभाशा व राष्ट्रभाषा), बांग्ला, अंग्रेज़ी(सह-राजभाषा | |||||
धार्मिक समूह | इस्लाम, सनातन धर्म | |||||
शासन | संवैधानिक राजतंत्र | |||||
नरेश | ||||||
- | 1947–1952 | ज्यौर्ज(षष्ठम) | ||||
- | 1952–1956 | एलिज़बेथ (द्वितीय) | ||||
महाराज्यपाल(गवर्नर-जेनरल) | ||||||
- | 1947–1948 | मुहम्मद अलि जिन्नाह(प्रथम) | ||||
- | 1948–1951 | ख़वाजा नज़ीमुद्दीन | ||||
- | 1951–1955 | मालिक ग़ुलाम मुहम्मद | ||||
- | 1955–1956 | इस्कन्दर मिर्ज़ा (अंतिम) | ||||
प्रधानमंत्री | ||||||
- | 1947–1951 | लियाक़त अलि ख़ान | ||||
- | 1951–1953 | ख़वाजा नज़ीमुद्दीन | ||||
- | 1953–1955 | मुहम्मद अलि बोगरा | ||||
- | 1955–1956 | चौधरी मुहम्मद अलि | ||||
विधायिका | संविधानसभा | |||||
ऐतिहासिक युग | मध्य 20वीं सदी, शीत युद्ध | |||||
- | भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम १९४७ | 15 आगस्त १९४७ | ||||
- | १९४७ का भारत-पाक युद्ध | 22 अक्टूबर 1947 | ||||
- | पहले संविधान का परवर्तन | 23 मार्च १९५६ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | 1956 | 9,43,665 किमी ² (3,64,351 वर्ग मील) | ||||
मुद्रा | पाकिस्तानी रुपया | |||||
आज इन देशों का हिस्सा है: | पाकिस्तान बांग्लादेश | |||||