पारसैक
3.26प्रकाशवर्ष:3.08×10power16 मीटर / From Wikipedia, the free encyclopedia
इस लेख में प्रयुक्त नोटेशन की व्याख्या देखने हेतु 1 E+16 m देखें.
पारसैक (चिन्ह pc) लम्बाई की खगोलीय इकाई है। यह 30 ट्रिलियन किलोमीटर के लगभग होती है। पारसैक का प्रयोग खगोलशास्त्र में होता है। इसकी लम्बाई त्रिकोणमितीय दिग्भेद पर आधारित है, जो कि सितारों के बीच दूरी नापने का प्राचीन तरीका है।
सामान्य तथ्य
विवरण हेतु दस्तावेज देखें | |
मापन प्रणाली | खगोलीय इकाई |
परिमाण | लम्बाई/दूरी |
संकेताक्षर | pc |
1 pc निम्न मात्रक में... | समतुल्य होता है... |
मीटरी (एसआई) इकाई | 3.0857×१०16 m ~31 पेटामीटर |
आनुभाविक/यूएस इकाइयाँ | 1.9174×१०13 mi |
खगोलीय इकाई | 2.06265×१०5 au 3.26156 ly |
बंद करें
इसका नाम दिग्भेद के अंग्रेजी नाम पैरेलैक्स या "parallax और second of arc" यानि आर्कसैकिण्ड, से बना है। एक पारसैक पॄथ्वी से किसी खगोलीय पिण्ड की दूरी होती है, जब वह पिण्ड एक आर्कसैकिण्ड के दिग्भेद कोण पर होता है। पारसैक की वास्तविक लम्बाई लगभग 30.86 पीटामीटर, 3.262 प्रकाश-वर्ष या 1.918×१०13 miles के बराबर होती है