पोठोहारी भाषा
पंजाबी भाषा की एक पश्चिम-क्षेत्रीय उपभाषा / From Wikipedia, the free encyclopedia
पोठोहारी (پوٹھواری पोठवारी) पंजाबी भाषा की एक पश्चिम-क्षेत्रीय उपभाषा है। यह पोठोहार के पठारी इलाक़े की मातृबोली है और पाक-अधिकृत कश्मीर के कुछ भागों में भी बोली जाती है। हालांकि पोठोहारी और पंजाबी की मानक उपभाषा (जिसे 'माझी' कहते हैं) एक-दूसरे को लगभग पूरी तरह समझ सकते हैं, कुछ पोठोहारी वक्ताओं ने पाकिस्तान में पोठोहारी को अलग भाषा घोषित करवाने का अभियान चलाया है।[1] रावलपिंडी जैसे कई शहर पोठोहार में स्थित हैं और भारत के भी कई पंजाबी परिवारों की मातृभाषा पोठोहारी है। मसलन करतार सिंह दुग्गल, जो ऑल इंडिया रेडियो के निर्देशक भी रहे थे, पोठोहारी मातृभाषी थे।[2]
सामान्य तथ्य पोठोहारी, बोलने का स्थान ...
पोठोहारी | |
---|---|
पोठवारी | |
پوٹھواری | |
बोलने का स्थान | पाकिस्तान |
क्षेत्र | पोठोहार और पाक-अधिकृत कश्मीर |
मातृभाषी वक्ता | ४९,४०० (सन् २००० अनुमान) |
भाषा परिवार |
हिन्द-यूरोपीय
|
भाषा कोड | |
आइएसओ 639-3 | phr (अन्य उपभाषाओं को मिलाकर) |
पंजाबी-लहन्दा उपभाषाएँ। पोठोहारी मध्य-उत्तर में है। | |
पंजाबी-लहन्दा उपभाषाएँ। पोठोहारी मध्य-उत्तर में है। | |
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude। |
बंद करें