प्रतिभा देवीसिंह पाटिल
भारतीय राजनीतिज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है; वे २००७ से २०१२ तक इस पद पर रहीं हैं।
प्रतिभा पाटिल | |
---|---|
पद बहाल 25 जुलाई 2007 – 25 जुलाई 2012 | |
प्रधानमंत्री | मनमोहन सिंह |
उप राष्ट्रपति | मोहम्मद हामिद अंसारी |
पूर्वा धिकारी | ए.पी.जे. अब्दुल कलाम |
उत्तरा धिकारी | प्रणब मुखर्जी |
राजस्थान की सत्रहवीं राज्यपाल | |
पद बहाल 8 नवंबर 2004 – 23 जून 2007 | |
पूर्वा धिकारी | मदन लाल खुराना |
उत्तरा धिकारी | अखलाक़ुर रहमान किदवाई |
राज्यसभा की नवीं उपसभापति | |
कार्यकाल 18 नवंबर 1986 – 5 नवंबर 1988 | |
पूर्वा धिकारी | म.म. जेकब |
उत्तरा धिकारी | नाजमा हेप्तुल्लाह |
जन्म | 19 दिसम्बर 1934 (1934-12-19) (आयु 89) नदगाँव, बंबई प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत (अब महाराष्ट्र, भारत में) |
जन्म का नाम | प्रतिभा पाटिल |
राजनीतिक दल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
अन्य राजनीतिक संबद्धताऐं |
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन |
जीवन संगी | देवीसिंह राणसिंह शेखावत (1965–वर्तमान) |
शैक्षिक सम्बद्धता | पूणे विश्ववद्यालय (B.A., M.A.) बंबई विश्वविद्यालय (LL.B.) |
जालस्थल | www |
1 जून 2019 को भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को विदेशियों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एग्वेला एज्टेका’ (ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल) से सम्मानित किया गया.
यह पुरस्कार मेक्सिको के राजदूत मेल्बा प्रिआ ने पुणे के एमसीसीआईए भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पाटिल को प्रदान किया.
प्रतिभा पाटिल यह पुरस्कार पाने वाली भारत की दूसरी राष्टपति बनी.
इससे पहले यह सम्मान राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन को दिया गया था.
हालांकि अलग-अलग श्रेणी की बात करे तो यह सम्मान नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, प्रसिद्ध कलाकार सतीश गुजराल, उद्योगपति रघुपत सिंघानिया को प्रदान किया गया है !
हिंदी करेंट अफेयर्स Archived 2019-05-18 at the वेबैक मशीन
प्रतिभा देवीसिंह पाटिल | |
कार्य काल २५ जुलाई २००७ – २५ जुलाई २०१२ | |
पूर्ववर्ती | अब्दुल कलाम |
---|---|
उत्तरावर्ती | प्रणव मुखर्जी |
कार्यकाल ८ नवम्बर २००४ – २३ जुलाई २००७ | |
पूर्वाधिकारी | मदन लाल खुराना |
उत्तराधिकारी | अख्लाक उर रहमान किदवई |
जन्म | १९ दिसम्बर १९३४ नाडगांव, महाराष्ट्र, ब्रिटिश भारत |
राजनैतिक पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
जीवनसंगी | देवीसिंह रणसिंह शेखावत |
धर्म | हिन्दू |
प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (जन्म १९ दिसंबर १९३४) स्वतन्त्र भारत के ६० साल के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति तथा क्रमानुसार १२वीं राष्ट्रपति रही हैं।[1] राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिभा पाटिल ने अपने प्रतिद्वंदी भैरोंसिंह शेखावत को तीन लाख से ज़्यादा मतों से हराया था। प्रतिभा पाटिल को ६,३८,११६ मूल्य के मत मिले, जबकि भैरोंसिंह शेखावत को ३,३१,३०६ मत मिले।[2][3][4][5] उन्होंने २५ जुलाई २०१२ को संसद के सेण्ट्रल हॉल में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को अपना कार्यभार सौंपते हुए राष्ट्रपति भवन से विदा ली।