प्रवेशद्वार:पशु
From Wikipedia, the free encyclopedia
पशु प्रवेशद्वार संस्कृति · भूगोल · स्वास्थ्य · इतिहास · गणित · प्रकृति · दर्शनशास्त्र · समाज · प्रौद्योगिकी edit
पशु प्रवेशद्वारजंतु अधिकांशतया बहु कोशिकीय, युकेरियोटिक जीवों का एक मुख्य समूह है, जो किंगडम एनिमेलिया या मेटाजोआ से सम्बन्ध रखते हैं. जैसे जैसे वे विकसित होते हैं, उनकी शारीरिक योजना अंततः स्थिर हो जाती है, हालाँकि कुछ जंतु बाद में अपने जीवन में कायान्तरण की एक प्रक्रिया से होकर गुजरते हैं. अधिकांश जंतु गतिशील होते हैं, अर्थात अपने आप और स्वतंत्र रूप से गति कर सकते हैं. ज्यादातर जंतु परपोषी भी होते हैं, अर्थात वे जीने के लिए दुसरे जंतु पर निर्भर रहते हैं. edit
चयनित लेख डोडो मॉरीशस का एक स्थानीय उड़ान रहित पक्षी था। यह पक्षी कबूतर और फाख्ता के परिवार से संबंधित था। डोडो मुर्गे के आकार का लगभग एक मीटर उँचा और २० किलोग्राम वजन का होता था। इसके कई दुम होती थीं। यह अपना घोंसला ज़मीन पर बनाया करता था तथा इसकी खुराक मे स्थानीय फल शामिल थे। यह एक भारी-भरकम, गोलमटोल पक्षी था व इसकी टांगें छोटी व कमजोर थीं, जो उसका वजन संभाल नहीं पाती थीं। इसके पंख भी बहुत ही छोटे थे, जो डोडो के उड़ने के लिए पर्याप्त नहीं थे। इस कारण ये ना तो तेज दौड़ सकता था, ना उड़ ही सकता था। अपनी रक्षा क्षमता भुलाने के कारण ये इतने असहाय सिद्ध हुए, कि चूहे तक इनके अंडे व चूजों को खा जाते थे। वैज्ञानिकों ने डोडो की हड्डियों को दोबारा से जोड़ कर इसे आकार देने का प्रयास किया है, और अब इस प्रारूप को मॉरीशस इंस्टीट्यूट में देखा जा सकता है। १६४० तक डोडो पूरी तरह से विलुप्त हो गए। इसे अंतिम बार लंदन में १६३८ में जीवित देखा गया था। यह मॉरीशस के राष्ट्रीय चिह्न में भी दिखता है। विस्तार में...
पुरालेख... edit
चयनित चित्र बाघ जंगल में रहने वाला मांसाहारी स्तनपायी पशु है। यह अपनी प्रजाति में सबसे बड़ा और ताकतवर पशु है। यह तिब्बत, श्रीलंका और अंडमान निकोबार द्वीप-समूह को छोड़कर एशिया के अन्य सभी भागों में पाया जाता है। यह भारत, नेपाल, भूटान, कोरिया, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया में अधिक संख्या में पाया जाता है। इसके शरीर का रंग लाल और पीला का मिश्रण है। इस पर काले रंग की पट्टी पायी जाती है। वक्ष के भीतरी भाग और पाँव का रंग सफेद होता है। बाघ १३ फीट लम्बा और ३०० किलो वजनी हो सकता है। बाघ का वैज्ञानिक नाम पेंथेरा टिग्रिस है। यह भारत का राष्ट्रीय पशु भी है। इसे वन, दलदली क्षेत्र तथा घास के मैदानों के पास रहना पसंद है। विस्तार से पढ़ें पुरालेख... edit
चयनित जीवनीप्रवेशद्वार:पशु/चयनित जीवनी पुरालेख... edit
चयनित पर्यटन स्थलप्रवेशद्वार:पशु/चयनित पर्यटन स्थल पुरालेख... edit
पशु के व्यंजनप्रवेशद्वार:पशु/व्यंजन edit
श्रेणियांedit
संबंधित प्रवेशद्वारप्रवेशद्वार:पशु/संबंधित प्रवेशद्वार
edit
पशु के विषयप्रवेशद्वार:पशु/पशु विषय edit
विकिपीडिया मेंप्रवेशद्वार:पशु/ wiki
edit
विकिपरियोजनाएंप्रवेशद्वार:पशु/विकिपरियोजनाएं
|