बकरी
From Wikipedia, the free encyclopedia
बकरी एक पालतू पशु है, जिसे दूध तथा मांस के लिये पाला जाता है। इसके अतिरिक्त इससे रेशा, चर्म, खाद एवं बाल प्राप्त होता है। विश्व में बकरियाँ पालतू व जंगली रूप में पाई जाती हैं और अनुमान है कि विश्वभर की पालतू बकरियाँ दक्षिणपश्चिमी एशिया व पूर्वी यूरोप की जंगली बकरी की एक वंशज उपजाति है। मानवों ने वरणात्मक प्रजनन से बकरियों को स्थान और प्रयोग के अनुसार अलग-अलग नस्लों में बना दिया गया है और आज दुनिया में लगभग 300 नस्लें पाई जाती हैं। भारतवर्ष में करीब 20 नस्ल की बकरियां पाई जाती है। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के अनुसार सन 2011 में दुनिया-भर में 92.4 करोड़ से अधिक बकरियाँ थीं।[1]
सामान्य तथ्य पालतू बकरी, संरक्षण स्थिति ...
पालतू बकरी | |
---|---|
Domesticated | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | द्विखुरीयगण (Artiodactyla) |
कुल: | बोविडी (Bovidae) |
उपकुल: | काप्रीनी (Caprinae) |
वंश: | Capra |
जाति: | C. aegagrus |
उपजाति: | C. a. hircus |
त्रिपद नाम | |
Capra aegagrus hircus (लिनियस, १७५८) | |
पर्यायवाची | |
Capra hircus |
बंद करें