बर्नार्ड तारा
From Wikipedia, the free encyclopedia
बारनर्ड का तारा (Barnard's star), जिसका बायर नाम "वी2500 ऑफ़ीयूकी" (V2500 Ophiuchi) है, सर्पधारी तारामंडल में नज़र आने वाला एक बहुत ही कम द्रव्यमान (मास) वाला लाल बौना तारा है।[9] यह पृथ्वी से लगभग 6 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है। मित्र तारे के मंडल के तीन तारों के बाद बारनर्ड का तारा ही पृथ्वी का सब से समीपी तारा है। यह एक M4 श्रेणी का तारा है और पृथ्वी से इसकी चमक (सापेक्ष कान्तिमान) को +9.5 मैग्नीट्यूड पर मापा गया है। आकाश में यह अपना स्थान बदलता रहता है इसलिए इसे "बारनर्ड का भागता तारा" भी कहते हैं। यह समय के साथ-साथ हमारे सौर मंडल के पास आता जा रहा है और वर्ष 11,800 ईसवी में सूरज से केवल 3.75 प्रकाशवर्ष दूर होगा और उसका सबसे समीपी तारा होगा।[7]
सामान्य तथ्य विशेषताएँ, खगोलमिति ...
प्रेक्षण तथ्य युग J2000.0 विषुव J2000.0 | |
---|---|
तारामंडल | सर्पधारी तारामंडल |
दायाँ आरोहण | 17h 57m 48.49803s[1] |
झुकाव | +04° 41′ 36.2072″[1] |
सापेक्ष कांतिमान (V) | 9.511[2] |
विशेषताएँ | |
तारकीय श्रेणी | M4.0V[3] |
सापेक्ष कांतिमान (U) | 12.497[2] |
सापेक्ष कांतिमान (B) | 11.240[2] |
सापेक्ष कांतिमान (R) | 8.298[2] |
सापेक्ष कांतिमान (I) | 6.741[2] |
सापेक्ष कांतिमान (J) | 5.24[4] |
सापेक्ष कांतिमान (H) | 4.83[4] |
सापेक्ष कांतिमान (K) | 4.524[4] |
U−B रंग सूचक | 1.257[2] |
B−V रंग सूचक | 1.713[2] |
V−R रंग सूचक | 1.213[2] |
R−I रंग सूचक | 1.557[2] |
परिवर्ती श्रेणी | BY Draconis |
खगोलमिति | |
रेडियल वेग (Rv) | −110.6 ± 0.2[5] किमी/सै |
विशेष चाल (μ) | दाआ.: −802.803[6] मिआसै/वर्ष झु.: 10362.542[6] मिआसै/वर्ष |
लंबन (π) | 547.4506 ± 0.2899[6] मिआसै |
दूरी | 5.958 ± 0.003 प्रव (1.8266 ± 0.0010 पार) |
निरपेक्ष कांतिमान (MV) | 13.21[2] |
विवरण | |
द्रव्यमान | 0.144[7] M☉ |
त्रिज्या | 0.196 ± 0.008[8] R☉ |
चमकीलापन (बोलोमेट्रिक) | 0.0035[9] L☉ |
चमकीलापन (प्रकट, LV) | 0.0004[9] L☉ |
तापमान | 3,134 ± 102[9] K |
धातुता | 10–32% सूर्य[10] |
घूर्णन | 130.4 दिन[11] |
आयु | ≈ 10 billion [12] वर्ष |
अन्य नाम | |
"Barnard's Runaway Star", "Greyhound of the Skies",[13] BD+04°3561a, GCTP 4098.00, Gl 140-024, Gliese 699, HIP 87937, LFT 1385, LHS 57, LTT 15309, Munich 15040, Proxima Ophiuchi,[14] V2500 Ophiuchi, Velox Barnardi,[15] Vyssotsky 799 | |
डेटाबेस संदर्भ | |
सिम्बाद | data |
ऐरिसिनिस | data |
बंद करें