बाल्कन युद्ध
From Wikipedia, the free encyclopedia
बाल्कन युद्ध से आशय सन् १९१२ और १९१३ में बाल्कन प्रायदीप में हुए दो युद्धों से है। बाल्कन के प्रथम युद्ध में चार बाल्कन राज्यों ने तुर्क साम्राज्य को हरा दिया था। दूसरे बाल्कन युद्ध बुल्गारिया और प्रथम बाल्कन युद्ध के पाँच देशों (सर्बिया, यूनान, रुमानिया, मांटीनीग्रो और रोमानिया) के बीच हुआ था। इसमें बल्गारिया की बड़ी मानहानि हुई और उसे कई क्षेत्रों से हाथ धोना पड़। ये दोनों युद्ध तुर्की साम्राज्य के लिए घातक सिद्ध हुए और उसे अपने अधिकांश यूरोपीय क्षेत्र से हाथ धोना पड़ा। ये युद्ध प्रथम विश्वयुद्ध के महत्वपूर्ण कारणों में से एक कारण माने जाते हैं। [1]
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। स्रोत खोजें: "बाल्कन युद्ध" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |