भारतमाता
एक हिंदू देवी भारतीयों को जिनका पुत्र माना जाता है / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारत को मातृदेवी के रूप में चित्रित करके भारत माता या 'भारतम्बा' कहा जाता है। भारतमाता को प्राय नारंगी रंग की साड़ी पहने, हाथ में तिरंगा ध्वज लिये हुए चित्रित किया जाता है तथा साथ में सिंह होता है।
भारत में भारतमाता के बहुत से मन्दिर हैं। काशी का भारतमाता मन्दिर अत्यन्त प्रसिद्ध है जिसका उद्घाटन सन् १९३६ में स्वयं महात्मा गांधी ने किया था। हरिद्वार का भारतमाता मन्दिर भी बहुत प्रसिद्ध है।