भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान
From Wikipedia, the free encyclopedia
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आई आई एस आर), लखनऊ में स्थित उच्च शिक्षा का एक स्वायत्तशासी संस्थान है। इसकी स्थापना गन्ना के विषय में उन्नत अनुसंधान करने के लिये भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्त्वावधान में कृषि मंत्रालय द्वारा की गयी है। इसकी स्थापना 1952 में तत्कालीन भारतीय केन्द्रीय गन्ना समिति द्वारा गन्ने की खेती के मौलिक और अनुप्रयुक्त पहलुओं पर शोध करने के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में इस फसल पर किए जाने वाले अनुसंधान कार्य को समन्वित करने के लिए स्थापित किया गया था।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (अगस्त 2016) स्रोत खोजें: "भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
सामान्य तथ्य ध्येय, Motto in English ...
चित्र:Logo of Indian Institute of Sugarcane Research.jpg | |
ध्येय | {{{motto}}} |
---|---|
Motto in English | Committed for an efficient, globally competitive and vibrant sugarcane agriculture |
प्रकार | Registered Society |
प्रभारी अधिकारी | Dr. Rasappa Viswanathan |
स्थान | Lucknow, Uttar Pradesh, India 26°48′14″N 80°56′06″E |
उपनाम | IISR |
जालस्थल | IISR |
Cut Sugarcane |
बंद करें
संस्थान, लखनऊ रेलवे स्टेशन (चारबाग) से 4.8 किमी, आलमबाग बस स्टेशन से 8 किमी, चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा, लखनऊ से 12 किमी तथा नई दिल्ली से 500 किमी दूर रायबरेली रोड पर स्थित है। यह 26.56oN, 80.52oE तथा समुद्र तल से 111 मीटर ऊंचाई पर अवस्थित है।