मिनाहासा प्रायद्वीप
From Wikipedia, the free encyclopedia
मिनाहासा प्रायद्वीप (Minahassa Peninsula) इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के चार प्रमुख प्रायद्वीपों में से एक है। यह द्वीप के उत्तर-मध्य भाग से उत्तर जाकर फिर पूर्व को उंगली की तरह निकलता है। मिनाहासा प्रायद्वीप तोमिनी खाड़ी की उत्तरी सीमा और सुलावेसी सागर की दक्षिणी सीमा है। इण्डोनेशिया के उत्तर सुलावेसी और गोरोंतालो प्रान्त का पूरा भाग और मध्य सुलावेसी का कुछ अंश इसी प्रायद्वीप पर स्थित है। प्रायद्वीप लगभग ५०० मील लम्बा और ४० मील चौड़ा है।[1]