म्यूनिख नरसंहार
पश्चिम जर्मनी के म्यूनिख में 1972 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के दौरान हमला | / From Wikipedia, the free encyclopedia
म्यूनिख नरसंहार पश्चिम जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित १९७२ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के दौरान हुआ था जिसमे ग्यारह इज़राइल के ओलम्पिक टीम के सदस्यों को बंधक बना लिया गया और अंततः मार दिया गया था।[1] साथ ही, एक जर्मन पुलिस अधिकारी को भी मारा गया था। यह आतंकवादी हमला फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह ब्लैक सितंबर ने किया था।[2]
सामान्य तथ्य १९७२ म्यूनिख नरसंहार, स्थान ...
१९७२ म्यूनिख नरसंहार | |
---|---|
स्थान | म्यूनिख, पश्चिम जर्मनी |
निर्देशांक | 48°10′46.9″N 11°32′57.1″E |
तिथि | ५-६ सितम्बर १९७२ |
लक्ष्य | इज़राइली ओलम्पिक टीम |
हमले का प्रकार |
|
मृत्यु |
कुल १७ (अपराधी मिलाकर)
|
अपराधी | ब्लैक सितंबर |
उद्देश्य | इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष |
बंद करें
हमला शुरू होने के कुछ ही समय बाद, आतंकवादीयों ने इज़राइल में बंदी २३४ कैदियों को जेल से रिहा करने की मांग की और लाल सेना गुट के संस्थापक एंड्रियास बादेर और उल्रीके मीनहोफ जो जर्मनी में बंदी थे उन्हे भी रिहा करने की मांग की।