राजगढ़ का किला
From Wikipedia, the free encyclopedia
राजगढ़ एक पहाड़ी किला है जो भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में स्थित है। इसे मुरुमदेव के नाम से भी जाना जाता है। यह किला लगभग 26 वर्षों तक छत्रपती शिवाजी महाराज के शासन में मराठा साम्राज्य की राजधानी थी। बाद में राजधानी को रायगढ़ Archived 2020-09-20 at the वेबैक मशीन किले में स्थानांतरित कर दिया गया था। तोरण नामक एक निकटवर्ती किले से खोजे गए खजाने का इस्तेमाल इस किले को बनाने और मजबूत करने के लिए किया गया था।[1]
राजगढ़ का किला | |
---|---|
महाराष्ट्र का भाग | |
पुणे, महाराष्ट्र | |
निर्देशांक | 18°14′48″N 73°40′56″E |
प्रकार | पहाड़ी किला |
ऊँचाई | 1376 m |
यह पुणे के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 60 किमी (37 मील) और सह्याद्रि में नासरपुर से लगभग 15 कि.मी. (9.3 मील) दूर स्थित है। यह किला समुद्र तल से 1,376 मीटर (4,514 फीट) ऊँचा है। किले के आधार का व्यास लगभग 40 किमी (25 मील) है, जिसने इस पर इतिहास में घेराबंदी करना मुश्किल बना दिया था। किले के खंडहरों में पानी के कुंड और गुफाएँ पाएँ गए हैं। यह किला मुरुमादेवी डोंगर (देवी मुरुम्बा का पर्वत) नामक पहाड़ी पर बनाया गया था। माना जाता है कि इसकी सुरक्षित भौगोलिक स्थिति के कारण ही छत्रपती शिवाजी महाराज ने इसे कई साल शासन का केन्द्र बनाएं रखा।[2][3]