लालकृष्ण आडवाणी
भारतीय राजनीतिज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
लालकृष्ण आडवाणी, (जन्म: 8 नवम्बर 1927) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। भारतीय जनता पार्टी को भारतीय राजनीति में एक प्रमुख पार्टी बनाने में उनका योगदान सर्वोपरि कहा जा सकता है। वे कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। जनवरी 2008 में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन ने लोकसभा चुनावों को आडवाणी के नेतृत्व में लड़ने तथा जीत होने पर उन्हें प्रधानमन्त्री बनाने की घोषणा की थी। हाल ही में भारत सरकार ने 31 मार्च 2024 को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की है.[1]
लालकृष्ण आडवाणी | |
---|---|
कार्यकाल 2002 - 2004 | |
प्रधानमंत्री | अटल बिहारी वाजपेयी |
पूर्वा धिकारी | देवीलाल |
भारत के गृह मन्त्री | |
कार्यकाल 1998 - 2004 | |
प्रधानमंत्री | अटल बिहारी वाजपेयी |
उत्तरा धिकारी | शिवराज पाटिल |
जन्म | 8 नवम्बर 1927 (1927-11-08) (आयु 96) करांची, ब्रिटिश भारत, (वर्तमान पाकिस्तान में) |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | कमला आडवाणी |
धर्म | हिन्दू धर्म |
भारतीय जनता पार्टी के जिन नामों को पूरी पार्टी को खड़ा करने और उसे राष्ट्रीय स्तर तक लाने का श्रेय जाता है उसमें सबसे आगे की पंक्ति का नाम है लालकृष्ण आडवाणी। लालकृष्ण आडवाणी कभी पार्टी के कर्णधार कहे गए, कभी लौह पुरुष और कभी पार्टी का असली चेहरा। कुल मिलाकर पार्टी के आजतक के इतिहास का अहम अध्याय हैं लालकृष्ण आडवाणी।