साइगा
From Wikipedia, the free encyclopedia
साइगा (saiga) एक हिरण है जो मूल रूप से लाखों-करोड़ों की संख्या में यूरेशिया के स्तेपी क्षेत्र के एक विशाल भूभाग में रहा करता था लेकिन अनियंत्रित शिकार किये जाने से अब विलुप्त होने के ख़तरे में हैं। प्राचीनकाल में इनका क्षेत्र पश्चिम में कारपैथी पर्वतों और कॉकस क्षेत्र से लेकर पूर्व में ज़ुन्गारिया और मंगोलिया तक विस्तृत था। अत्यंतनूतन युग (प्लाइस्टोसीन) में साइगा उत्तर अमेरिका में भी रहते थे। अब इनका क्षेत्र बहुत सिकुड़ चुका है। साइगा की मुख्य उपजाति (S. t. tatarica) रूस के केवल एक स्थान (कैस्पियन-पूर्व क्षेत्र) में और काज़ाख़स्तान के केवल तीन स्थानों (यूराल, उस्त-उर्त, बेतपाक-दाला) में पाई जाती है। काज़ाख़स्तान के उस्तउर्त वाले समुदाय का कुछ अंश सर्दियों में उज़बेकिस्तान और कभी-कभार तुर्कमेनिस्तान में भी, कुछ महीनो के लिए चला जाता है। चीन और दक्षिणपश्चिम मंगोलिया से यह उपजाति विलुप्त हो चुकी है। साइगा की एक और मंगोलियाई उपजाति (S. t. mongolica) है जो केवल पश्चिमी मंगोलिया में ही मिलती है।
साइगा | |
---|---|
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | कौरडेटा |
वर्ग: | स्तनधारी |
गण: | आर्टियोडैकटिला |
कुल: | बोविडाए |
उपकुल: | ऐंटिलोपिनाए |
वंश: | साइगा |
जाति: | ऍस. टाटारीका S. tatarica |
द्विपद नाम | |
साइगा टाटारीका Saiga tatarica (कार्ल लीनियस, १७६६) | |
साइगा का ऐतिहासिक वितरण (श्वेत) और वर्तमानकाल में S. t. tatarica (हरा) और S. t. mongolica (लाल) उपजातियों का बचा हुआ क्षेत्र |