सूमो
From Wikipedia, the free encyclopedia
सुमो जापानी कुश्ती का नाम है। यह जापान का राष्ट्रीय खेल भी है। सूमो का शिंतो धर्मानुयायियों में काफी़ महत्त्व है। यूं तो सूमो कुश्ती हर वर्ग और स्तर पर खेली जाती है, लेकिन इसके लिए कुछ राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं काफी़ लोकप्रिय हैं। स्कूल, कॉलेज, संगठन, आदि में सूमो प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं।