सैम शेपर्ड
From Wikipedia, the free encyclopedia
सैमुअल शेपर्ड रोजर्स तृतीय (5 नवंबर 1943 - 27 जुलाई 2017) अमेरिकी अभिनेता, नाटककार, लेखक, निर्देशक और पटकथा लेखक थे। उनका करियर आधी सदी तक फैला रहा।[1] उन्होंने लेखन और निर्देशन के लिए 10 ओबी पुरस्कार जीते, जो किसी भी लेखक या निर्देशक द्वारा सबसे अधिक है। उन्होंने 58 नाटकों के साथ-साथ लघु कथाओं, निबंधों और संस्मरणों की कई किताबें लिखीं। सैम को उनके नाटक बुरीड़ चाइल्ड के लिए 1979 में पुलित्जर पुरस्कार मिला। 1983 की फिल्म द राइट स्टफ में पायलट चक येजर के किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।
सैम शेपर्ड | |
---|---|
सैम 2004 में | |
जन्म |
सैमुअल शेपर्ड रोजर्स तृतीय 05 नवम्बर 1943 |
मौत |
जुलाई 27, 2017(2017-07-27) (उम्र 73) |
पेशा |
|
कार्यकाल | 1963–2017 |
जीवनसाथी | ओ-लैन जोन्स (वि॰ 1969; वि॰वि॰ 1984) |
साथी | जेसिका लैंग (1982–2009) |
बच्चे | 3 |
वेबसाइट samshepardworks |
सैम शेपर्ड का जन्म 5 नवंबर 1943 को इलिनॉय के शिकागो के उपनगर, फोर्ट शेरिडन में हुआ था। उनके पिता, सैमुअल शेपर्ड रोजर्स जूनियर (1917-1984) के ऊपर उनका नाम सैमुअल शेपर्ड रोजर्स तृतीय रखा गया था। उनके पिता एक शिक्षक और किसान थे, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक बमवर्षक पायलट के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका की वायु सेना में सेवा की थी।[2] उनकी माँ, जेन ऐलेन (1917-1994), एक शिक्षिका थीं और शिकागो की मूल निवासी थीं।[3]
अपने करियर की शुरुआत में, सैम ने अपने नाटकों का निर्देशन स्वयं नहीं किया। उनके शुरुआती नाटकों के कई अलग-अलग निर्देशक थे। लेकिन ज्यादातर थिएटर जेनेसिस के संस्थापक राल्फ कुक द्वारा निर्देशित किए गए थे। बाद में, फ्लाइंग वाई रेंच में रहते हुए, उन्होंने रॉबर्ट वुड्रूफ़ के साथ एक सफल नाटककार-निर्देशक संबंध बनाए। 1970 के दशक के दौरान, सैम ने निर्णय लिया कि नाटकों के दृष्टिकोण को सही से दिखाने के लिए उन्हें उन सब को स्वयं निर्देशित करना होगा। उसके बाद से उन्होंने अपने कई नाटकों का निर्देशन स्वयं किया।