हफथाली लोग
From Wikipedia, the free encyclopedia
हफथाली (Hephthalites) मध्य एशिया में ५वीं और ६ठी सदी ईसवी में रहने वाली एक ख़ानाबदोश जाति थी। भारत में यह श्वेत हूण और तुरुष्क के नाम से भी जाने जाते थे। चीनी सूत्रों के हवाले से यह पहले चीन की महान दीवार से उत्तर में रहने वाले युएझ़ी लोग थे।[1] यह किस जाति से सम्बंधित थे इसका सही-सही ज्ञात नहीं है लेकिन बहुत से इतिहासकार मानते हैं कि यह एक पूर्वी ईरानी भाषा बोला करते थे। धर्म से हफथाली बौद्ध, मानी, पारसी और ईसाई धर्म (प्राच्य कलीसिया) के अनुयायी थे। अपने चरम पर उत्तर भारत का बहुत सा इलाक़ा इनके साम्राज्य का हिस्सा था।