होस्नी मुबारक
From Wikipedia, the free encyclopedia
मुहम्मद होस्नी सईद सईद इब्राहिम मुबारक, (सामान्यतः होस्नी मुबारक) (४ मई १९२८ - २५ फरवरी २०२०) अरब गणराज्य मिस्र के चौथे और पूर्व राष्ट्रपति थे। उन्हें १९७५ में उप राष्ट्रपति नियुक्त किया गया और १४ अक्टूबर १९८१ को राष्ट्रपति अनवर अल-सदात की हत्या के बाद उन्होंने राष्ट्रपति का पद संभाला। मुहम्मद अली पाशा के बाद वे सबसे लंबे समय से मिस्र के शासक रहे हैं। वर्ष १९९५ में इन्हें जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।