2020 आईसीसी महिला विश्व ट्वेंटी-20
क्रिकेट टू्नामेंट / From Wikipedia, the free encyclopedia
2020 आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप टूर्नामेंट का सातवां संस्करण था।[3] यह 21 फरवरी से 8 मार्च 2020 के बीच ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया था।[4][5] फाइनल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुआ।[6] मेज़बान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हराकर टूर्नामेंट जीता। यह ऑस्ट्रेलिया का अपना पांचवां खिताब हुआ।[7]
2020 आईसीसी महिला विश्व ट्वेंटी-20 | |||
---|---|---|---|
दिनांक | 21 फरवरी – 8 मार्च 2020 | ||
प्रशासक | अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद | ||
क्रिकेट प्रारूप | महिला ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय | ||
टूर्नमेण्ट प्रारूप | ग्रुप स्टेज और नॉकआउट | ||
आतिथेय | ऑस्ट्रेलिया | ||
विजेता | ऑस्ट्रेलिया (5वाँ पदवी) | ||
प्रतिभागी | 10 | ||
खेले गए मैच | 23 | ||
शृंखला का श्रेष्ठ क्रीड़क | बेथ मूनी | ||
सर्वाधिक रन | बेथ मूनी (259)[1] | ||
सर्वाधिक विकेट | मेगन शुट्ट (13)[2] | ||
| |||
यह पुरुषों के टूर्नामेंट से आठ महीने पहले आयोजित किया गया था।[3][8] ऑस्ट्रेलिया गत विजेता था,[9] और वह भारत के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच हार गया था।[10]
भारत अपने पहले तीन मैचों में तीन जीत दर्ज की और इस तरह वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी।[11] भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच जीता,[12] और इस तरह वह ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर रहा।[13] दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम थी।[14] अपने अंतिम ग्रुप मैच में वेस्टइंडीज को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम थी।[15] ग्रुप ए के फाइनल मैच में, मेज़बान ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को चार रनों से हराकर सेमीफाइनल में चौथा और अंतिम स्थान हासिल किया।[16] दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच ग्रुप बी का अंतिम मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसका मतलब हुआ कि दक्षिण अफ्रीका ग्रुप में शीर्ष पर रहा।[17] इसलिए पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से रहा और दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ।[18]
पहले सेमीफाइनल में बारिश के कारण कोई खेल नहीं हो पाया। इसका अर्थ हुआ की अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने के कारण भारत फाइनल में पहुंचा।[19] यह पहली बार था जब भारत ने महिला टी 20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया था।[20] दूसरे सेमीफाइनल में, मेज़बान ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित मैच में दक्षिण अफ्रीका को पांच रन से हराया।[21]