संयुक्त राष्ट्र महासभा
संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख अंग / From Wikipedia, the free encyclopedia
संयुक्त राष्ट्र महासभा , संयुक्त राष्ट्र के 6 अंगों में से एक हैं और यही केवल सर्वांगीण संस्था है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के समस्त सदस्य राष्ट्रों का सम प्रतिनिधित्व है। महासभा संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र के अन्तर्गत आनेवाले समस्त विषयों पर तथा संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न अंगों की कार्यपरिधि में आनेवाले प्रश्नों पर विचार करती है और सदस्य राष्ट्रों एवं सुरक्षा परिषद् से उचित अभिस्ताव कर सकती है।इसमे सभी सदस्य देेेशो के पृतिनिधि सम्मलित तसहोते है। इसलिए इसे विश्व की लघु संसद भी कहा गया है।
महासभा का न्यूयॉर्क में सम्मेलन | |
मुख्यालय | मैनहैटन द्वीप, न्यूयॉर्क नगर, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य |
सदस्य वर्ग | 193 सदस्य देश |
अधिकारी भाषाएं | अँग्रेजी, चीनी,रूसी, फ्रांसीसी, स्पेनी, अरबी |
अध्यक्ष | अब्दुल्ला शाहिद |
जालस्थल | http://www.un.org/en/ga/ |
यह संयुक्त राष्ट्र के पाँच मुख्य अंगों में से एक है। इस सभा का हर वर्ष सब सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ सम्मेलन होता है। इन प्रतिनिधियों में से एक को अध्यक्ष चुना जाता है। क्योंकि समान्य सभा वह अकेला मुख्य अंग है जिसमें सब सदस्य देश सम्मिलित होते है, उसके सम्मेलन अधिकतर विवाद के मंच होते है।