एशिया
विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप / From Wikipedia, the free encyclopedia
एशिया या जम्बुद्वीप क्षेत्रफल (4,45,79,000 वर्ग किलोमीटर) और जनसंख्या (4.7 अरब) दोनों ही दृष्टि से विश्व या दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध, भूमध्य रेखा के उत्तर में में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएँ यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित की गई है। एशिया और यूरोप दोनों देशों को मिलाकर यूरेशिया बना है। यह भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। जिसके कारण काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत शृंखला प्राकृतिक रूप दोनों पर्वत शृंखलाएँ एशिया को यूरोप से अलग करती है।
क्षेत्रफल | 5,45,79,000 किमी2 (1,75,12,000 वर्ग मील) |
---|---|
जनसंख्या | 3,87,90,00,000 (1st) |
जनसंख्या घनत्व | 89/किमी2 (226/वर्ग मील) |
राष्ट्रीयता | एशियन |
देश | 50 (देशों की सूची) |
अधीनस्थ क्षेत्र | |
अमान्य क्षेत्र | |
भाषा (एँ) | भाषाओं की सूची |
समय क्षेत्र | UTC+2 to UTC+12 |
इंटरनेट टीएलडी | .asia |
बड़े नगर |
शहर |
विश्व के सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश हैं।
पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। सतह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वत से होते हुए हिंद सागर तक जाती है। रूस का लगभग तीन चौथाई भू-भाग एशिया में तथा शेष भू-भाग यूरोप में है।
विश्व के कुल क्षेत्र का लगभग 1/10वां भाग और भू-भाग का 30% एशिया में है। इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है जो कुल जनसंख्या का लगभग 3/5वां भाग अथवा 60% है। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग 4,45,70,000 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, रिक्त रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। एशिया दुनिया के अधिकांश धर्मों का हिंदू धर्म, पारसी धर्म, यहूदी धर्म, जैन धर्म, बौद्ध धर्म, ईसाई धर्म, इस्लाम, सिख धर्म और साथ ही कई अन्य धर्मों का जन्म स्थान है।