अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सदस्यों की सूची
From Wikipedia, the free encyclopedia
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (अंग्रेज़ी: International Cricket Council) की स्थापना सन् 1909 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों द्वारा इम्पीरियल क्रिकेट सम्मेलन के रूप में की गई थी।[1] सन् 1965 में इसका नाम बदलकर 'अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट सम्मेलन' कर दिया गया। प्रारम्भ में, केवल राष्ट्रमण्डल के सदस्य देश शामिल हो सकते थे।[2] इसके बाद भारत, न्यूजीलैंड, और वेस्टइंडीज सन् 1926 में और बाद में पाकिस्तान सन् 1953 में शामिल हुए।[3]
सन् 1965 में इम्पीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस का नाम बदलकर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट सम्मेलन कर दिया गया, जिसमें राष्ट्रमण्डल के बाहर के देशों को पहली बार गवर्निंग बॉडी में चुने जाने के नए नियमों की अनुमति मिली। उसी वर्ष, फिजी और संयुक्त राज्य अमेरिका पहले एसोसिएट सदस्य राष्ट्र बन गए।[2]
सन् 1981 में, श्रीलंका पूर्ण सदस्य चुने जाने वाले पहले एसोसिएट सदस्य बना, जिससे टेस्ट खेलने वाले देशों की संख्या सात हो गई। 1989 में, आईसीसी को फिर से नया नाम दिया गया, इस बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद कर दिया गया।
सन् 1991 में दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी में एक पूर्ण सदस्य के रूप में फिर से चुना गया और जिम्बाब्वे को भी एक पूर्ण सदस्य के रूप में 1992 में चुना गया।[3] सन् 2000 में बांग्लादेश को एक पूर्ण सदस्य के रूप में चुना गया।[3] 22 जून 2017 को, आयरलैंड और अफगानिस्तान को पूर्ण सदस्य और टेस्ट का दर्जा दिया गया, जिससे पूर्ण सदस्यों की संख्या 12 हो गयी।[4]
सितंबर 2021 तक, आईसीसी के कुल 106 सदस्य हैं, जिसमें 12 पूर्ण सदस्य और 94 एसोसिएट सदस्य हैं।[5] सदस्यता समिति सभी भविष्य के अनुरोधों पर विचार करेगी। पहले एक तीसरा स्तर था, एफिलिएट सदस्यता, जिसे जून 2017 में सभी एफिलिएट सदस्यों के एसोसिएट सदस्य बनने के साथ हटा दिया गया था।[6] नियम में बदलाव से सदस्यता की दो श्रेणियों रह गई: पूर्ण सदस्य और एसोसिएट सदस्य। शासी निकाय के लिए चुना गया कोई भी नया सदस्य अब केवल एसोसिएट सदस्य बन सकता है। बाद में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चल रहे प्रदर्शन के आधार पर एक पूर्ण सदस्य के रूप में पदोन्नत भी किया जायेगा।
जुलाई-अक्टूबर 2019 में, आईसीसी ने ज़िम्बाब्वे क्रिकेट को निलम्बित कर दिया। यह पहली बार था जब किसी पूर्ण सदस्य को निलंबित किया गया था।[7][8][9]