अक्ष शक्तियाँ
द्वितीय विश्व युद्ध में पराजित देशों का गठबंधन / From Wikipedia, the free encyclopedia
अक्ष शक्तियाँ या ऐक्सिस शक्तियाँ या धुरी शक्तियाँ (अंग्रेज़ी: Axis Powers,जर्मन: Achsenmächte, जापानी: 枢軸国 Sūjikukoku, इतालवी: Potenze dell'Asse) उन देशों का गुट था जिन्होनें दूसरे विश्वयुद्ध में जर्मनी और जापान का साथ दिया और मित्रपक्ष शक्तियों (ऐलाइड शक्तियों) के ख़िलाफ़ लड़े।
मध्य १९३० में अपने साम्राज्यवादी हितों को बचाए रखने के लिए जर्मनी, इटली और जापान द्वारा किए गये कूटनीतिक प्रयासों से अक्ष शक्तियों का उदय हुआ। अक्ष शक्तियों का गुट सन् १९३६ में तब शुरु हुआ जब जर्मनी ने जापान और इटली के साथ साम्यवाद विरोधी संधियों पर दस्तख़त किये। रोम-बर्लिन १९३९ स्टील संधि के अन्तर्गत सामरिक गुट बन गये, १९४० के ट्राइपर्टाइल संधि के साथ जर्मनी और उसके गुट के दोनो मित्र देशों के सामरिक लक्ष्य एक हो गये। दूसरे विश्वयुद्ध में अपने चरम पर अक्षीय शक्तियों ने यूरोप, अफ़्रीका और पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी एशिया के बड़े हिस्सों पर कब्जा किया। १९४५ में जाकर मित्रपक्ष शक्तियों की जीत होने पर अक्ष शक्तियों का गुट ख़त्म हो गया। युद्ध के दौरान अक्ष दल बदलता रहा क्योंकि कुछ राष्ट्र इसके अन्दर-बाहर आते और जाते रहे।[1]
अक्ष शक्तियाँ Achsenmächte 枢軸国 Potenze dell'Asse | |||||
सैन्य गुट | |||||
| |||||
| |||||
राजधानी | निर्दिष्ट नहीं | ||||
Political structure | सैन्य गुट | ||||
ऐतिहासिक युग | दूसरा विश्वयुद्ध | ||||
- | स्थापित | 1940 | |||
- | अंत | 1945 | |||