गूगल क्रोम
गूगल द्वारा विकसित वेब ब्राउज़र / From Wikipedia, the free encyclopedia
गूगल क्रोम एक वेब ब्राउज़र है जिसे गूगल द्वारा मुक्त स्रोत कोड द्वारा निर्मित किया गया है। इसका नाम ग्राफिकल यूज़र इंटरफ़ेस (GUI) के फ्रेम यानि क्रोम पर रखा गया है। इस प्रकल्प का नाम क्रोमियम है तथा इसे बीएसडी लाईसेंस के तहत जारी किया गया है। २ सितंबर, २००८[1] को गूगल क्रोम का ४३ भाषाओं[2] में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ प्रचालन तंत्र हेतु बीटा संस्करण जारी किया गया। यह नया ब्राउज़र मुक्त स्रोत लाइनक्स कोड पर आधारित होगा, जिसमें तृतीय पार्टी विकासकर्ता को भी उसके अनुकूल अनुप्रयोग बनाने की सुविधा मिल सकेगी।[3]
सामान्य तथ्य गूगल क्रोम, विकासकर्ता ...
गूगल क्रोम | |
---|---|
Google Chrome on Windows 10 screenshot.png गूगल क्रोम का हिन्दी विकिपीडिया लोड होने पर लिया गया स्क्रीनशॉट | |
विकासकर्ता | गूगल इंक |
मूल रिलीज़ | सितम्बर 2, 2008 (2008-09-02) |
में लिखा गया | सी++, असेंबली |
प्रचालन तंत्र |
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ (विंडोज़ एक्सपी एसपी२ एवं उत्तरोत्तर); मैक ओएस एक्स एवं लाइनेक्स विकासाधीन |
इंजिन | वेबकिट (के.एच.टी.एम.एल पर आधारित) |
आकार | १०.५ मेगाबाइट्स |
में उपलब्ध | ५० भाषाओं में |
विकास स्थिति | सक्रिय |
प्रकार | वेब ब्राउज़र |
लाइसेंस |
गूगल क्रोम सेवा नीति (गूगल क्रोम एग्ज़ीक्यूटेबल), बीएसडी (स्रोत कूट एवं क्रोमियम एग्ज़ीक्यूटेबल) |
वेबसाइट | www.google.com/chrome code.google.com/chromium/ dev.chromium.org/ |
बंद करें