अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध
From Wikipedia, the free encyclopedia
अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध (1775 – 1783), जिसे संयुक्त राज्य में अमेरिकी स्वतन्त्रता युद्ध या क्रन्तिकारी युद्ध भी कहा जाता है, ग्रेट ब्रिटेन और उसके तेरह उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों के बीच एक सैन्य संघर्ष था, जिससे वे उपनिवेश स्वतन्त्र संयुक्त राज्य अमेरिका बने। शुरूआती लड़ाई उत्तर अमेरिकी महाद्वीप पर हुई। सप्तवर्षीय युद्ध में पराजय के बाद, बदले के लिए आतुर फ़्रान्स ने 1778 में इस नए राष्ट्र से एक सन्धि की, जो अंततः विजय के लिए निर्णायक साबित हुई।
अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ऊपरी बाएं ओर से दक्षिणावर्त: यॉर्कटाउन की घेराबन्दी के बाद लॉर्ड कॉर्नवॉलिस का आत्मसमर्पण, ट्रेण्टन का युद्ध, बंकर हिल के युद्ध पर जनरल वॉरन की मृत्यु, लाँग आइलैण्ड का युद्ध, Guilford कोर्ट हाउस का युद्ध | |||||||||
| |||||||||
योद्धा | |||||||||
तेरह उपनिवेश (1776 से पूर्व) संयुक्त राज्य (1776 के बाद) स्पेन (1779 से) |
ग्रेट ब्रिटेन
मुलनिवासी अमेरिकी[5] | ||||||||
सेनानायक | |||||||||
जॉर्ज वॉशिंगटन नथानिएल ग्रीन होरातिओ गेट्स इसेक हॉपकिंस |
जॉर्ज तृतीय लॉर्ड नॉर्थ | ||||||||
शक्ति/क्षमता | |||||||||
संयुक्त राज्य: 40,000 (औसत)[6] मित्र-राष्ट्र: मूलनिवासी मित्र: अज्ञात |
ग्रेट ब्रिटेन: सेना: वफादार ताकत: जर्मन सहायक: मूलनिवासी मित्र: 13,000[13] | ||||||||
मृत्यु एवं हानि | |||||||||
संयुक्त राज्य: 6,824 युद्ध में मारे गए 25,000–70,000 सभी कारणों से मृत[6][14] 50,000 तक समस्त हताहत[15] फ़्रान्स: 10,000 युद्ध से मृत (75% समुद्र में) स्पेन: 5,000 मारे गएँ नीदरलैण्ड्स: 500 मारे गएँ[16] |
ग्रेट ब्रिटेन: 4,000 युद्ध में मारे गए (केवल उत्तर अमेरिका) 27,000 सभी कारणों से मृत (उत्तर अमेरिका)[6][17] 1,243 navy killed in battle, 42,000 deserted, 18,500 died from disease (1776–1780)[18] सभी कारणों से कम से कम 51,000 मारे गएँ जर्मन: 1,800 युद्ध में मारे गएँ |
अमेरिका के स्वतंत्रता युद्ध ने यूरोपीय उपनिवेशवाद के इतिहास में एक नया मोड़ ला दिया। उसने अफ्रीका, एशिया एवं लैटिन अमेरिका के राज्यों की भावी स्वतंत्रता के लिए एक पद्धति तैयार कर दी। इस प्रकार अमेरिका के युद्ध का परिणाम केवल इतना ही नहीं हुआ कि 13 उपनिवेश मातृदेश ब्रिटेन से अलग हो गए बल्कि वे उपनिवेश एक तरह से नए राजनीतिक विचारों तथा संस्थाओं की प्रयोगशाला बन गए। पहली बार 16वीं 17वीं शताब्दी के यूरोपीय उपनिवेशवाद और वाणिज्यवाद को चुनौती देकर विजय प्राप्त की। अमेेरिकी उपनिवेशों का इंग्लैंड के आधिपत्य से मुक्ति के लिए संघर्ष, इतिहास के अन्य संघर्षों से भिन्न था। यह संघर्ष न तो गरीबी से उत्पन्न असंतोष का परिणाम था और न यहां कि जनता सामंतवादी व्यवस्था से पीडि़त थी। अमेरिकी उपनिवेशों ने अपनी स्वच्छंदता और व्यवहार में स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए इंग्लैंड सरकार की कठोर औपनिवेशिक नीति के विरूद्ध संघर्ष किया था। अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम विश्व इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है।