ग्रेट ब्रिटेन राजशाही
From Wikipedia, the free encyclopedia
ग्रेट ब्रिटेन राजशाही या ग्रेट ब्रिटेन राजतंत्र, आधिकारिक रूपसे:ग्रेट ब्रिटेन, पश्चिमी यूरोप में १ मई १७०७ से १३ दिसंबर १८०० तक विद्यमान, यूनाइटेड किंगडम का पूरक राज्य था। ग्रेट ब्रिटेन की स्थापना १७०६ को अंग्रेज़ी राजशाही और स्कोटियाई राजशाही के बीच तय किये गए विलयके समझौतेका १७०७में विलय के अधिनियमों के रूपमें पारित होनेके कारण हुआ था। इन अधिनोइयमोंके कारण, पूर्व आंग्ल राजतंत्र और स्कॉट राजतंत्रका एक शासक, एक संसद तथा एक व्यवस्था के साथ, एकही राजतांत्रिक इकाईके रूपमें विलय होगया, जिसका विस्तार पूरे ग्रेट ब्रिटेन और उसके निकट के द्वीपों पर अधिपत्य था। इस राजतंत्र का अधिआसन, लंदन का वेस्टमिंस्टर शहर था। यह एक पूर्णतः एकात्मक राज्य राज्य था, और इसकी राजनीतिक व्यवस्था में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच किसी प्रकार का संघीय या महासंघिया संबंध नहीं था। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड (और आयरलैंड) सन् १६०३ में एलिज़ाबेथ प्र॰ के देहांत पश्चात् जेम्स प्रथम की सिंघासन-उत्तराधिकृति से एक व्यक्तिगत विलय की स्थिती में थे। हालाँकि, इंग्लैंड और आयरलैंड का विलय हो गया था, परंतु आईरिस राज्य, ग्रेट ब्रिटेन का हिस्सा नहीं था, और वह एक स्वतंत्र प्रदेश था।
ग्रेट ब्रिटेन
Great Britain
| ||||||||||||
| ||||||||||||
| ||||||||||||
ग्रेट ब्रिटेन, १८०८ (green) की अवस्थिति यूरोपीय महाद्वीप (green & grey) में | ||||||||||||
राजधानी | लंदन 51°30′N 0°7′W | |||||||||||
भाषाएँ | अंग्रेज़ी (आधिकारिक), स्कॉट्स, नॉर्ण, वेल्श कॉर्निश, स्कोटिश गैलिक, एंग्लोरोमानी | |||||||||||
शासन | ऐकिक संसदीय संवैधानिक एकराट्तंत्र | |||||||||||
एकादिदारुक | ||||||||||||
- | 1707–1714 | ऐनी | ||||||||||
- | 1714–1727 | जॉर्ज प्र॰ | ||||||||||
- | 1727–1760 | जॉर्ज द्वि॰ | ||||||||||
- | 1760–1801 | जॉर्ज त्रि॰ | ||||||||||
प्रधानमंत्री | ||||||||||||
- | 1721–1742 | रॉबर्ट वालपोल(प्रथम) | ||||||||||
- | 1783–1801 | विलियम पिट (युवा)(अंतिम) | ||||||||||
विधायिका | संसद | |||||||||||
- | उच्च सदन | हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स | ||||||||||
- | निम्न सदन | हाउस ऑफ़ कॉमन्स | ||||||||||
इतिहास | ||||||||||||
- | विलय की संधि | 22 जुलाई 1706 | ||||||||||
- | विलय के अधिनियम | 1 मई 1707 | ||||||||||
- | आयरलैंड के साथ विलय | 1 जनवरी 1801 | ||||||||||
क्षेत्रफल | ||||||||||||
- | कुल | 2,30,977 किमी ² (89,181 वर्ग मील) | ||||||||||
जनसंख्या | ||||||||||||
- | 1707 est. | 70,00,000 | ||||||||||
| 30.3 /किमी ² (78.5 /वर्ग मील) | |||||||||||
- | 1800 est. | 1,05,00,000 | ||||||||||
| 45.5 /किमी ² (117.7 /वर्ग मील) | |||||||||||
मुद्रा | पाउण्ड-स्टर्लिंग | |||||||||||
आज इन देशों का हिस्सा है: | ब्रिटेन | |||||||||||
Warning: Value specified for "continent" does not comply |
१ जनवरी १८०१, को ग्रेट ब्रिटेन राजशाही का आयरिश राजशाही के साथ विलय होगया और ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड का यूनाइटेड किंगडम की स्थापना हुई। १९२२ में, आयरलैंड का पांच-छ्याई भाग, इस यूनाइटेड किंगडम से निकल गया और इस राज्य का पुनःनामकरण कर, इसका नाम ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड की यूनाइटेड किंगडम कर दिया गया, जोकि आज विद्यमान है।
इस संयुक्त राज्य के शुरूआती वर्ष, जकॉबियाइ जागरणों से भरे थे, जो १७४६ में स्टुअर्टवंशी चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट की हार के साथ समाप्त हुए। तत्पश्चात् १७६३ में सप्तवर्षीय युद्ध में विजय ने सर्वप्रथम वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया, जोकि अगले १०० वर्षों में इतिहास के बृहत्तम् साम्राज्य के रूप में विकसित हुई।